फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   देश में 25 फीसदी मौत दवाओं के दुष्प्रभाव से होता है: अरूण

देश में 25 फीसदी मौत दवाओं के दुष्प्रभाव से होता है: अरूण

Tue, 25 Sep 2018 11:58 PM IST
Updated Tue, 25 Sep 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
देश में 25 फीसदी मौत दवाओं के दुष्प्रभाव से होता है: अरूण

विज्ञापन
बलिया। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन तथा बेरोजगार डिप्लोमा फार्मासिस्ट के संयुक्त तत्वावधान में कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के सभागार में विश्व फार्मासिस्ट दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें फार्मासिस्टों ने दवाओं तथा उनसे मानव शरीर पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव के बारे में बताया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर पासवान, विशिष्ट अतिथि नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी के प्रतिनिधि रणजीत चौधरी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
इस मौके पर वक्ताओं ने फार्मासिस्ट आर योर मेडिसिन एक्सपर्ट विषय पर अपने-अपने तर्क प्रस्तुत किए। एसोसिएशन के मंत्री अरुण कुमार सिंह ने दवाओं और मनुष्य पर उसके प्रभाव तथा दुष्प्रभाव के बारे में बताया। कहा कि आज देश में 25 फीसदी मौत दवाओं के दुष्प्रभाव के चलते हो रही है। अध्यक्ष डॉ. योगेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि दवा में मालीक्यूल तथा उसके मात्रा के बारे में फार्मासिस्ट ही सही जानकारी रखता है। बावजूद इसके लोग ऐसे दुकानों से दवा खरीदते है जहां फार्मासिस्ट होते ही नहीं है। इसके पीछे कहीं न कहीं हमारी व्यवस्था भी जिम्मेदार है। जब तक दवाओं के लिए जागरूकता नहीं लाई जाएगी इनके दुष्प्रभाव से होने वाली मौते रुक नहीं पाएगी। इस मौके पर उमेश कुमार सिंह, गणेश यादव, विजय कुमार शर्मा, सुमंत यादव, सत्येंद्र यादव, अशोक सिंह, धर्मेंद्र दुबे, जितेंद्र वर्मा, सर्वेश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता योगेंद्र पांडेय तथा संचालन मलय पांडेय ने किया। संगठन के अध्यक्ष रितेश कुमार ने सभी अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया।
विज्ञापन

उधर बलिया में विश्व फार्मासिस्ट दिवस के अवसर पर मंगलवार को फार्मासिस्ट फाउंडेशन के तत्वावधान में टाउन हाल के सभागार में गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह एवं श्रीनाथ बाबा रसड़ा मठ के महंत कौशलेंद्र गिरी ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर हो रही हैं। हर गरीब को स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके पूर्व फार्मासिस्टों ने जिला महिला चिकित्सालय में मरीजों में फल वितरण किया। इस अवसर पर फाउंडेशन के अध्यक्ष शशिभूषण सिंह ने कहा कि समस्त मेडिकल स्टोरों पर फार्मासिस्ट के आधार कार्ड से लिंक कराने संबंधित कोर्ट का आदेश का उल्लंघन करते हुए शासन ने इसकी समय सीमा मनमानी तरीके से तीन माह बढ़ा देने का आदेश यूपीएफडीए को कर दिया है। उन्होंने मांग की कि फार्मासिस्टों का महत्व बढ़ाने के लिए अपडेट किया जाय। इस मौके पर रवींद्र कुमार, ज्ञान प्रकाश पांडेय, सतीश तिवारी, अमित सिंह, विकास, अभिषेक तिवारी, राजेश तिवारी, गुलाम सरवर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed