फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   पॉलिथीन बहिष्कार को छात्रों ने ली शपथ, निकाली जागरुकता रैली

पॉलिथीन बहिष्कार को छात्रों ने ली शपथ, निकाली जागरुकता रैली

Fri, 10 Aug 2018 12:53 AM IST
Updated Fri, 10 Aug 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
पॉलिथीन बहिष्कार को छात्रों ने ली शपथ, निकाली जागरुकता रैली
भरौली (बलिया)। शासन प्रशासन सामाजिक संस्थाओं के साथ ही विद्यालय भी पॉलिथीन का उपयोग नहीं करने के लिए छात्रों को जागरूक कर रहे हैं। सोहांव ब्लाक के ग्राम सभा उजियार स्थित सेंट पॉल चिल्ड्रेन स्कूल की ओर से गुरुवार को पॉलिथीन बहिष्कार को लेकर एक जागरूकता रैली निकाली गई। सबसे पहले बच्चों ने पॉलिथीन न इस्तेमाल करने की शपथ ली, फिर रैली के माध्यम से गांव के लोगों को भी जागरूक करने का प्रयास किया। रैली में बच्चों ने अबकी बार पॉलिथीन बहिष्कार, पालीथिन को हटाना है पर्यावरण को बचाना है आदि नारे लगाए। रैली को सोहांव के एसडीआई सुनील पटेल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर स्कूल के प्रबंधक सुनील राय, प्रधानाचार्या सविता सिंह, गौतम राय, रविंद्र प्रसाद, देवदत्त, मनोज चौबे, राजू दूबे आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed