{"_id":"5afdc7644f1c1bd4408b5f81","slug":"41526581092-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीडी कॉलेज में आज से शुरु हुई प्रवेश की प्रक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीडी कॉलेज में आज से शुरु हुई प्रवेश की प्रक्रिया
Updated Thu, 17 May 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। टीडी कॉलेज में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो गई है। आज से छात्र ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
टीडी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. दिलीप कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि 17 मई से सात जून तक बिना शुल्क के आवेदन किए जा सकेंगे। उन्होंने बताया कि आठ जून से 10 जून तक 50 रुपये विलंब शुल्क के साथ प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन किया जा सकेगा। प्राचार्य ने बताया कि 17 जून को सुबह की पाली में बीए व सायं की पाली में बीएससी बायोटेक, एमकॉम, एमएससी एजी बॉटनी, एमएससी बायोटेक में प्रवेश की परीक्षा होगी। इसके अलावा 18 जून को सुबह की पाली में बीएससी एजी व सायं की पाली में एमए सोशलॉजी व एमएससी एजी रसायन विज्ञान, 19 जून को सुबह की पाली में बीएससी मैथ, एमए संस्कृत व एमए सैन्य विज्ञान तथा सायं की पाली में बीएससी बॉयो, एमए हिंदी, एमए अर्थशास्त्र व एमए जूलॉजी तथा 20 जून को सुबह की पाली में बीकॉ व एमएसी रसायन व सायं की पाली में एमएसी बॉटनी, एमएससी एजी अर्थशास्त्र, एमए प्राचीन इतिहास व एमए भूगोल में नामांकन के लिए प्रवेश परीक्षा कराया जाएगा। प्राचार्य ने बताया कि प्रवेश परीक्षा के 24 घंटे के अंदर संबंधित विषय की उत्तर कुंजी कॉलेज की वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएगी। उत्तर कुंजी अपलोड होने के 48 घंटे के अंदर प्रश्न व उत्तर से संबंधित आपत्ति की जा सकती है। सभी परीक्षाफल 25 जून को घोषित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रथम सूची से 27 जून से 29 जून तक प्रवेश कार्य किया जाएगा। इसके बाद सीटों की उपलब्धता होने पर द्वितीय सूची से 30 जून से दो जुलाई तक व तृतीय सूची से तीन से पांच जुुलाई तक प्रवेश लिया जाएगा। प्रवेश कार्य के लिए समिति का गठन कर दिया गया है।