{"_id":"5af9d3d04f1c1b1a5e8b4808","slug":"41526322128-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाली निर्माण के लिए खोद कर छोड़ी सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाली निर्माण के लिए खोद कर छोड़ी सड़क
Updated Mon, 14 May 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रतसर (बलिया)।
प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत हाल ही में बने रतसर खेजुरी मार्ग के सुंदरीकरण और इंटरलाकिंग के लिए गांधी आश्रम चौराहा से मार्ग के पश्चिम पटरी पर नाली निर्माण के लिए सड़क खोद कर छोड़ देने से दुकानदारों की दुकानदारी पर ग्रहण लग गया है। वहीं खोदी गई नाली को पार कर आने जाने में रोज ही लोग गिरकर चुटहिल हो रहे है। बार-बार ध्यानाकृष्ट के बावजूद नाली निर्माण प्रारंभ न होने से लोगों में गुस्सा है। सड़क बनाने के बाद संबंधित ठेकेदार द्वारा जल निकास के लिए बीते अप्रैल माह के शुरू में सड़क के किनारे खुदाई शुरू कराई गई। इस बीच नाली को सड़क में ही बनाने की बात कह कर कुछ स्थानीय लोगों द्वारा खुदाई बंद करा दी गई। उनकी शिकायत थी कि ठेकेदार लागत बचाने के चक्कर में सड़क को ही खोदकर नाली बना रहा है। लोगों से वार्ता के बीच तय हुआ कि सड़क से अतिक्रमण हटाकर नाली का निर्माण होगा लेकिन आजतक न तो अतिक्रमण हटा, न ही नाली का निर्माण शुरू हुआ। इस पटरी पर स्थित दर्जनों दुकानदारों की दुकानदारी बुरी तरह प्रभावित है। इसी पटरी पर एसबीआई शाखा स्थित है, जहां जाने के लिए लोगों को खोदी गई सड़क से होकर जाना पड़ता है, जिससे हमेशा गिरकर चुटहिल होने का खतरा बना रहता है। संबंधित दुकानदारों ने समस्या की तरफ जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए तत्काल नाली निर्माण कराने की मांग की है।