फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   40 percent subsidy will be given on fish farming

Ballia News: मछली पालन पर मिलेगा 40 फीसद अनुदान

Sun, 05 Feb 2023 10:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Feb 2023 10:50 PM IST
विज्ञापन
40 percent subsidy will be given on fish farming
बैरिया। मछली पालन करने वाले पट्टेधारियों को अब सरकार 40 फ़ीसदी अनुदान देगी। इससे मछली पालन को बढ़ावा मिलेगा। सरकार ने मछली पालन में वृद्धि कर मछुआ समुदाय के आय में वृद्धि करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना लागू की है।
विज्ञापन

योजना के तहत, ग्राम सभा और अन्य पट्टे के तालाबों में प्रथम वर्ष इकाई लागत चार लाख रुपये प्रति हेक्टेयर के निवेश पर मछलीपालकों को 40 फ़ीसदी का अनुदान दिया जाएगा। मत्स्य बीज बैंक की स्थापना के लिए भी 40 फ़ीसदी का अनुदान सरकार की ओर से दिया जाएगा। इससे पट्टाधारकों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

मत्स्य विभाग के मुख्य अधिकारी सज्जन कुमार ने बैरिया में रविवार को पत्रकारों को बताया कि योगी सरकार की ओर से प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना की तरह प्रदेश में मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना शुरू की है। योजना में मनरेगा योजना और पट्टाधारक की ओर से स्वयं अथवा अन्य विभागों के माध्यम से सुधारे गए ग्रामसभा के तालाबों में प्रथम वर्ष निवेश अथवा मत्स्य बीज बैंक स्थापना के लिए मत्स्य बीज स्थान, फ्राई, आहार, जलापूर्ति, संसाधन, जाल, दवाई आदि क्रय करने पर आवेदक को इकाई लागत चार लाख रुपये प्रति हेक्टेयर पर 40 फीसदी अनुदान मत्स्य विभाग द्वारा उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

योजना के लिए आवेदन विभागीय वेबसाइट पर सात से 16 फरवरी के बीच कर सकते हैं। स्पष्ट किया कि तालाब के पट्टा की अवधि कम से कम चार वर्ष शेष रहा हो। आवेदक मछली पालन पर 60 फ़ीसदी अपना धन निवेश करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed