फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   आग से तीन दर्जन झोपड़ियां राख, छह बकरियां मरी

आग से तीन दर्जन झोपड़ियां राख, छह बकरियां मरी

Mon, 04 Feb 2019 11:11 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Feb 2019 11:11 PM IST
विज्ञापन
आग से तीन दर्जन झोपड़ियां राख, छह बकरियां मरी
बांसडीह/घोघा। बांसडीह कोतवाली अंतर्गत ग्राम जयनगर पर्वतपुर में सोमवार को अज्ञात कारणों से लगी आग से लगभग तीन दर्जन झोपड़ियों के साथ ही गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया। जबकि आधा दर्जन बकरियां जलकर मर गईं। ग्रामीणों के अथक प्रयास से घंटों बाद आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन

बताया जाता है कि सोमवार की शाम करीब तीन बजे बिंदा राजभर की रिहायशी झोपड़ी से आग की लपटें उठने लगी। जिसको आसपास के लोगों ने देखा और इसकी जानकारी बिंदा राजभर को दी। सूचना मिलते ही पूरा परिवार मौके पर पहुंचा, लेकिन आग ने विकराल रूप धारण कर वशिष्ठ केशव राजभर, दिनेश राजभर, प्रभु पासवान, दिनेश पुत्र राजकुमार, राजेश पुत्र दीना, बलिराम पुत्र तपेश, गौरीशंकर, हरदेव, बल्केश्वर, श्याम बिहारी, दयाशंकर पुत्र प्रभुशंकर, प्रभुनाथ, कन्हैया पासवान, बलिराम, गुलाब, कन्हैया, बाबूराम, सुनील, धनेश, राजकुमार, दीनानाथ, पुनीता, मुन्ना, राजेश की झोपड़ियों को अपने आगोश में ले लिया। जिसमें गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों के काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। वहीं आधे दर्जन बकरियां जलकर मर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed