फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   तहसील, जिला अस्पताल व सार्वजनिक स्थान होमगार्ड के भरोसे

तहसील, जिला अस्पताल व सार्वजनिक स्थान होमगार्ड के भरोसे

Sat, 15 Jul 2017 11:23 PM IST
Updated Sat, 15 Jul 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
तहसील, जिला अस्पताल व सार्वजनिक स्थान होमगार्ड के भरोसे
बलिया। अभी अमर नाथ यात्रा के दौरान पहली सोमवार के दिन आतंकवादियों द्वारा दक्षिणी काश्मीर के अनंतनाग जिले के बंटिग में श्रद्धालुओं पर किए गए हमले से लोग उबरे भी नहीं थे कि प्रदेश के विधान सभा में विस्फोट सामान मिलने से प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था पर प्रशभन चिह्न खड़ा हो गया। कमोबेश ऐसी ही स्थिति जनपद में भी है। यहां के प्रमुख सरकारी कार्यालयों व सार्वजनिक स्थानों की सुरक्षा की खास व्यवस्था नहीं है। अस्पताल व अन्य जगहों पर होमगार्ड के कंधों पर सुरक्षा का भार है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक सुजाता सिंह ने बताया कि अमर नाथ यात्रा के दौरान पहली सोमवार के दिन आतंकवादियों द्वारा दक्षिणी काश्मीर के अनंतनाग जिले के बंटिग में श्रद्धालुओं पर हमले के बाद ही जनपद के प्रमुख शिवालयों पर पुलिस फोर्स तैनात कर दिया था। जिन्हें मंदिर में पूजा करने आने वाले संदिग्ध व्यक्ति पर नजर रखने का निर्देश दिया गया है। इसके अलावा बस अड्डा, रेलवे स्टेशन, कचहरी, अस्पताल एवं सार्वजनिक स्थानों पर भी विशेष एहतियात बरतने का आदेश दिया गया है। लेकिन आज भी कचहरी, डीएम कार्यालय व एसपी कार्यालय को छोड़ अन्य कार्यालयों पर फोर्स मुस्तैद नहीं रहती है। अगर ऐसे में कोई व्यक्ति विस्फोट सामान लेकर अंदर प्रवेश कर गया तो कुछ भी हो सकता है। सबसे बुरा हाल जिले के तहसीलों, जिला अस्पताल व महिला अस्पताल सहित प्रमुख मंदिरों व सार्वजनिक स्थानों की है, जहां होमगार्ड के भरोसे सुरक्षा होती है। इन स्थानों पर न तो कोई जांच मशीन है और न ही सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता इंतजाम है। हालांकि एसपी ने अमर नाथ यात्रा में आतंकी हमला के बाद भी जनपद में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने के साथ ही अलर्ट जारी कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed