फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   29 sacks of grain found dumped in composite school

कंपोजिट विद्यालय में डंप मिला 29 बोरी अनाज

Tue, 20 Sep 2022 10:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Sep 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
29 sacks of grain found dumped in composite school
फेफना/सागरपाली। स्थानीय थाना अंतर्गत दुमदुमा स्थित कंपोजिट विद्यालय में अनाज के डंप होने की शिकायत पर खंड शिक्षा अधिकारी अनूप गुप्त जांच के लिए पहुंचे। जांच के दौरान 29 बोरी अनाज मौके पर मिला। बीईओ ने कहा कि प्रधानाध्यापक ने लिखित में बताया है कि ये अवशेष खाद्यान्न है। अभी मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

किसी ने एसडीएम से शिकायत की थी कि विद्यालयों में अप्रैल माह का मिड-डे मील का अनाज डंप कर रखा गया है। एसडीएम प्रशांत नायक के निर्देश पर बीडीओ अनूप कुमार गुप्त ने मामले की जांच की तो विद्यालय पर सात बोरी गेहूं और 22 बोरी चावल डंप मिला। खंड शिक्षा अधिकारी ने उस कमरे को सील कर दिया है। प्रभारी प्रधानाध्यापक आफताब आलम ने बताया कि अप्रैल, मई, जून का अनाज लाया गया था। स्टॉक स्कूल में ही रखा गया था। इसी स्टॉक से ही रोज बच्चों के लिए मिड डे मील बनता है। शिकायतकर्ता ने विद्यालय में 129 बच्चों की संख्या बताई थी। विद्यालय में प्राथमिक कक्षाओं 52 और मिडिल में 31 छात्र हैं। बीएसए मनिराम सिंह ने त्रिस्तरीय टीम का गठन कर मामले की जांच का निर्देश दिया है। जांच टीम दो दिन के अंदर स्कूल में पहुंच कर मामले की जांच करेगी। मध्याह्न भोजन योजना के तहत इतनी मात्रा में अनाज कब से रखा गया है। इसकी सूचना अधिकारियों को क्यों नहीं दी गई आदि बिंदुओं पर जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed