फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   28 corona patient found in purvanchal in one day

पूर्वांचल में एक दिन में मिले 34 कोरोना संक्रमित, सबसे ज्यादा गाजीपुर में 13 और बलिया में नौ मरीज 

Fri, 15 May 2020 08:15 PM IST
विचित्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: विचित्र सिंह Updated Fri, 15 May 2020 08:15 PM IST
विज्ञापन
28 corona patient found in purvanchal in one day
कोरोना वायरस की जांच - फोटो : Amar Ujala
वाराणसी, मिर्जापुर और आजमगढ़ मंडल में शुक्रवार को एक दिन में सर्वाधिक 34 लोग संक्रमित पाए गए। गाजीपुर में 13, बलिया में 9, जौनपुर में 4, वाराणसी में तीन, चंदौली में दो और, आजमगढ़,  मऊ,  भदोही में 1-1 मरीज मिला है। सभी को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। तीनों मंडलों में अब तक 177 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं।
विज्ञापन


इनमें 63 प्रवासी हैं, जो महाराष्ट्र, गुजरात और दिल्ली से लौटे हैं। शुक्रवार को वाराणसी में मिले दो मरीजों को छोड़कर सभी प्रवासी हैं। गाजीपुर के गोपालपुर गांव में छह संक्रमित मिले। ढोढ़ाबीर गांव, भीखमपुर, भरथना, फत्तेपुरअटवा, बयेपुर देवकली, गरुआ मकसूदपुर गांव में एक-एक संक्रमित मिला है। गाजीपुर में ही क्वारंटीन मऊ के सरया गांव का एक व्यक्ति पॉजिटिव मिला है।
विज्ञापन


सभी महाराष्ट्र से आए थे। जिले में संक्रमितों की संख्या अब 27 हो गई है। बलिया में नौ पॉजिटिव मिले। इनमें से आठ लोग चांददियर निवासी संक्रमित किशोर के साथ अहमदाबाद से और एक लड़की कोलकाता से आई थी। जिले में संक्रमितों की संख्या 10 हो गई है। चंदौली में मिले दोनों संक्रमित मुंबई से ऑटो और स्कूटी से 12 मई को आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये दोनों बरंगा, और बिसौरी, के हैं। चंदौली में मरीजों की संख्या तीन हो गई है।  मऊ के परदहां ब्लाक के अहिलाद गांव में दिल्ली से लौटा 22 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित मिला। अब जिले में तीन मरीज हो गए हैं। एक स्वस्थ हो चुका है।

वाराणसी में संक्रमितों की संख्या अब 92 हो गई है

28 corona patient found in purvanchal in one day
कोरोना वायरस - फोटो : PTI
भदोही में रघुरामपुर (रमईपुर) गांव के एक परिवार के 16 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। उनमें से नौ साल का बालक पॉजिटिव मिला है। जिले में संक्रमितों की संख्या चार हो गई है। वाराणसी में शिवाला निवासी 80 वर्षीय बीएचयू के रिटायर्ड प्रोफेसर और नरिया, सुंदरपुर निवासी रिटायर्ड एडीएम के 42 वर्षीय पुत्र और जंसा के युवक की रिपोर्ट पाजिटिव आई है।

यहां संक्रमितों की संख्या अब 92 हो गई है। इनमें 35 एक्टिव केस हैं। जौनपुर में शुक्रवार को चार कोरोना पॉजिटिव मिले। सभी मुंबई से आठ मई को बोलेरो और बाइक से आए थे। इनमें से दो तरसावा और एक डीह अशरफाबाद का है। एक अन्य सुल्तानपुर जिले का है। वह भी डीह अशरफाबाद निवासी के साथ आया था। जिले में अब 18 पाजिटिव हो गए हैं।

आजमगढ़ में भी एक युवक पाजिटिव मिला है। इसने दिल्ली में 13 मई को सैंपल दिया था। कार से भाई के साथ लौट रहा था। रास्ते में ही सूचना दी गई पाजिटिव होने की। सीधे खुद ही मेडिकल कालेज आजमगढ़ पहुंच गया। भाई की रिपोर्ट आनी बाकी है। संक्रमित को ले जाने की सूचना मिलते ही कार चालक भाग खड़ा हुआ। 

पूरी बोगी क्वारंटीन
मुंबई से शुक्रवार को जौनपुर आई श्रमिक स्पेशल ट्रेन में महिला के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद पूरी बोगी को क्वारंटीन कर दिया गया। मुंबई से जौनपुर आ रहे एक मजदूर ने घर से 60 किमी पहले दम तोड़ दिया है।

प्रयागराज स्टेशन से बस से जौनपुर जाते समय तबीयत खराब हो गई थी। जौनपुर में शुक्रवार को प्रयागराज से गिट्टी लेकर बस्ती जा रहा ट्रक सुबह खुटहन क्षेत्र के गोबरहा गांव के पास पलट गया। हादसे में ट्रक सवार सात प्रवासी मजदूरों में से एक की मौत हो गई, छह घायल हो गए।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed