{"_id":"5f146d548ebc3e9fdc6c4a76","slug":"25-thousand-prize-crooks-caught-with-tamancha-ballia-news-vns536732550","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमंचा के साथ 25 हजार का इनामी बदमाश चढ़ा पुलिस के हत्थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तमंचा के साथ 25 हजार का इनामी बदमाश चढ़ा पुलिस के हत्थे
विज्ञापन
हल्दी। थाना क्षेत्र के स्थानीय गांव स्थित काली मंदिर के समीप से पुलिस ने रविवार की सुबह एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। यह क्षेत्र के गंगा पर ड्रेजिंग कार्य कर रहे कर्मचारियों को मारपीट कर घायल करने तथा लूटपाट करने वाले बिहार के गिरोह में शामिल था। वह 25 हजार का इनामिया बताया जा रहा है। पुलिस ने उसे तमंचा व चोरी की मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया है।
रविवार की सुबह हल्दी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि डकैती के आरोपी बिहार से हल्दी काली मंदिर होते हुए कहीं जा रहा है। थानाध्यक्ष सत्येन्द्र कुमार राय व उपनिरीक्षक राघवराम यादव ने अन्य हमराहियों के साथ मौके पर घेरा बंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से एक देसी तमंचा व दो जिंदा कारतूस तथा घटना में छीनी गई नकदी के अलावा एक मोबाईल फोन पुलिस ने बरामद किया। अभियुक्त ने अपना नाम सुदर्शन यादव पुत्र पोछन यादव निवासी पचकौड़ी के डेरा थाना शाहपुर, जिला आरा (भोजपुर), बिहार बताया। थानाध्यक्ष ने बताया कि अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक द्वारा 25 हजार के इनाम की घोषणा की गई थी। अभियुक्त के खिलाफ धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस टीम में कांस्टेबल अरविंद यादव, सतीश यादव व दुर्ग विजय यादव आदि रहे।
----------------
अब तक पुलिस को मिला 75 हजार रुपये का इनाम
हल्दी। इलाकाई पुलिस को इन दिनों एक के बाद एक कई बड़ी सफलता हाथ लग रही है,तभी तो 10 दिनों के ही भीतर तीसरा 25 हजारी डकैत को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। इस प्रकार हल्दी पुलिस को इनाम के रुप में 75 हजार रुपये मिला। हल्दी थाना क्षेत्र के गंगा पार पचरुखिया मौजे में ड्रेजिंग कार्य करा रही कंपनी की साइट पर 7 जून की देर रात दर्जनभर असलहाधारी बदमाशों ने लूट पाट किया था। पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या56/2020 के तहत धारा 395 व 412 का अपराध दर्ज किया गया था। जाचं के दौरान इस मामले में दस लोगों का नाम प्रकाश में आया था। गिरफ्तारी के क्रम में नौ जुलाई को मुन्ना यादव,16 जुलाई को प्रदीप यादव गिरफ्तार हुआ व 19 जुलाई को सुदर्शन यादव पुलिस के हत्थे चढ़े। तीनों पर 25-25हजार रुपये का इनाम था।