फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   25 candidates have been copied Rstiket

नकल में 25 परीक्षार्थी किए गए रस्टीकेट

Sat, 28 Feb 2015 10:49 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया Updated Sat, 28 Feb 2015 10:49 PM IST
विज्ञापन
25 candidates have been copied Rstiket
यूपी बोर्ड परीक्षा के दौरान शनिवार को इंटर रसायन विज्ञान के प्रथम प्रश्नपत्र की परीक्षा हो रही थी। इस दौरान जांच के दौरान प्रशिक्षु आईएएस अनुज कुमार सिंह को दो विद्यालयों में भारी मात्रा में नकल सामग्री मिली।
विज्ञापन


साथ ही अधिकतर परीक्षार्थियों की कापियाें के उत्तर में समानता पाई गई। ये सारी स्थिति को देखकर अधिकारी भौचक रह गए। सामूहिक नकल में सहयोग करने के आरोप में दो कक्ष निरीक्षकों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कराने का निर्देश केंद्र व्यवस्थापक को दे दिया।
विज्ञापन


वहीं परीक्षा केंद्र को डिबार करने के लिए शासन को पत्र लिखने के लिए डीएम से संतुति की। उधर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राकेश सिंह ने दुबहर स्थित राम सिंहासन किसान इंटर कालेज परीक्षा केंद्र पर औचक निरीक्षक के दौरान 25 परीक्षार्थियों के पास से नकल सामग्री पाए जाने पर सभी को रस्टीकेट कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस कार्रवाई से क्षेत्र के नकल माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है। शनिवार की शाम इंटर रसायन विज्ञान प्रथम की परीक्षा चल रही थी। इसी दौरान प्रशिक्षु आईएएस अनुज कुमार सिंह और नायब तहसीलदार मुकेश सिंह परीक्षा केंद्रों के निरीक्षण के लिए निकले थे।

अधिकारी द्वय आधे दर्जन परीक्षा केंद्रो का निरीक्षण करने के उपरांत नबी रसूल इंटरमीडिएट कालेज विश्वनाथपुर खारी पहुंचे। वहां उन्हें भारी मात्रा में नकल सामग्री के साथ ही ज्यादातर परिक्षार्थियों की कापियों के उत्तर समानता पाई गई। इसपर उन्होंने कमरा नंबर एक के कक्ष निरीक्षक विश्वजीत और गढ़मलपुर निवासी राजेश कुमार के विरुद्ध केंद्र व्यवस्थापक को मुकदमा दर्ज कराने का निर्देश दिया।
 
वहीं परीक्षा केंद्र को डिबार करने के लिए शासन को पत्र लिखने के लिए डीएम से संतुति की। इसके बाद अधिकारी द्वय गोठाई चट्टी अंजनी कान्वेंट स्कूल पर पहुंचे। वहां भी भारी मात्रा में नकल सामग्री मिली। लेकिन सामूहिक नकल की पुष्टि नहीं होने पर उन्होंने केंद्र पर तैनात संबंधित अधिकारी को चेतावनी देकर छोड़ दिया। कहा कि यदि आगे इस         तरह की शिकायत मिलती है, तो परीक्षा केंद्र के विरुद्ध कार्रवाई          की संस्तुति की जाएगी। इस कार्रवाई से नकल माफियाओं में हड़कंप की स्थिति है।


 उधर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राकेश सिंह ने दुबहर स्थित राम सिंहासन किसान इंटर कालेज परीक्षा केंद्र पर औचक निरीक्षक के दौरान 25 परीक्षार्थियों को नकल सामग्री के साथ पकड़ा। पकड़े गए सभी         परीक्षार्थियों को बीएसए ने  रस्टीकेट कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed