{"_id":"69cacf24800c8db9b20f346b","slug":"2342-registered-not-a-single-farmer-reached-51-centers-on-the-first-day-ballia-news-c-190-1-bal1002-160692-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: 2342 ने कराया पंजीकरण, 51 केंद्रों पर पहले पहले दिन नहीं पहुंचा एक भी किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: 2342 ने कराया पंजीकरण, 51 केंद्रों पर पहले पहले दिन नहीं पहुंचा एक भी किसान
विज्ञापन
नगरा स्थित राजकीय गेहूं क्रय केंद्र पर किसानों के इंतजार में बैठे केंद्र प्रभारी।संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। गेहूं क्रय केंद्र सोमवार से खुल गए। हालांकि पहले दिन किसी भी केंद्र पर बोहनी नहीं हुई। खाद्य एवं विपणन विभाग की तरफ से जिले में 51 गेहूं क्रय केंद्र स्थापित किए हैं। अभी तक 2342 किसानों ने अपनी उपज बेचने के लिए पंजीयन कराया है।
लेखपाल स्तर से इन सभी का सत्यापन होना बाकी है। किसानों के खेत में अभी तक गेहूं की फसल खड़ी है। अभी किसान अपनी फसल की कटाई की तैयारी में लगे हुए है। तीन दिन हुई बारिश के कारण भी कटाई प्रभावित हुई है। प्रथम दिन क्रय केंद्रों पर बैनर लगे मिले, पेयजल व छाया की व्यवस्था के साथ ही आवश्यकतानुसार गेहूं से धूल अलग किए जाने के लिए चलनी व पंखे का भी इंतजाम रहा, पर एक भी किसान ने गेहूं क्रय केंद्र पर नहीं पहुंचे।
पिछले साल के मुकाबले इस साल किसानों को एमएसपी पर 160 रुपये अधिक मिलेगा। केंद्र पर किसानों से 2585 प्रति क्विंटल के हिसाब से खरीद की जाएगी। यानी कि पिछले साल के मुकाबले 160 रुपये अधिक मिलेंगे। इसके लिए बोरे की पर्याप्त व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
साहूकार हुए सक्रिय, किसानों ने की केंद्र बढ़ाने की मांग
इंदरपुर। पहले दिन किसी भी केंद्र पर एक छटाक गेहूं की बोहनी नहीं हुई। केंद्र प्रभारी केंद्र खोल कर किसानों के आगमन की तरफ टकटकी लगाए बैठे थे। पिछले दिनों तेज हवा के साथ हुई हल्की बारिश से खेतों में खड़ी गेहूं की फसल भींग गई है। इधर साहूकार भी किसानों के यहां चक्रमण करना शुरु कर दिए हैं। नगरा क्षेत्र में इस बार केवल दो क्रय केंद्र बने हैं। खाद्य विभाग का नगरा क्रय केंद्र व पीसीएफ का बीपैक्स साधन सहकारी समिति खारी क्रय केंद्र बना है। धान खरीद में इस क्षेत्र में 4 क्रय केंद्र बनाए गए थे। भारतीय किसान संघ के जिला महामंत्री राजीव कुमार सिंह का आरोप है कि साहूकारों को लाभ पहुंचाने के लिए ही इतने बड़े क्षेत्र में केवल 2 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। विपणन निरीक्षक, केंद्र प्रभारी सुनील कुमार का कहना है कि 10 अप्रैल के बाद से किसान गेहूं लेकर क्रय केंद्रों पर आएंगे। अभी फसल पकी नहीं है। सभी किसानों का गेहूं खरीदा जाएगा।
बैरिया में 55 किसानों ने कराया पंजीयन
बैरिया। तहसील क्षेत्र के रानीगंज के करमानपुर व लालगंज दो सरकारी क्रय केंद्रों पर गेहूं खरीद की तैयारी पूरी कर ली गई है। अब तक कुल 55 किसानों ने गेहूं बेचने के लिए पोर्टल पर आवेदन कराया है। केंद्र प्रभारी किसानों का मौके पर सत्यापन करेंगे। पहले दिन सोमवार को किसी भी क्रय केंद्र पर बोहनी नहीं हुई। गोपालनगर, वशिष्ठनगर दियारा में दर्जनों किसानों के गेंहू का फसल हार्वेस्टर से किसानों की फसल कट चुकी है।उन्होंने केंद्रों पर बेचने के लिए पंजीकरण भी करा लिया है। हाट निरीक्षण परिक्षित आंनद ने बताया कि अब तक 55 किसान पंजीकरण करा चुके हैं। किसानों से संपर्क करने पर बताया गया कि पांच अप्रैल से गेंहू क्रय केंद्र के लिए पहुचेंगे।
जिला खाद्य विपणन अधिकारी अखिलेश सिंह ने कहा कि किसान गेहूं केंद्र खरीद के लिए क्रय केंद्रों का संचालन शुरू हो गया है। दो- तीन दिन के अंदर क्रय केंद्रों पर बोहनी होगी। इसके लिए केंद्र प्रभारी लगातार किसानों से संपर्क कर रहे हैं। उपज बेचने के लिए किसानों का पंजीयन कराया जा रहा है। किसी तरह की समस्या होने पर कंट्रोल रूम नंबर 9118184875 पर किसान संपर्क कर सकते हैं। अभी केंद्रों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है।