{"_id":"5b96bc30867a557f6661f361","slug":"21536605232-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त: रिजवी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त: रिजवी
Updated Tue, 11 Sep 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
बलिया। महंगाई के खिलाफ कांग्रेस के साथ ही सपा ने भी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। समाजवादी नेताओं ने भी पार्टी कार्यालय से जुलूस निकालकर केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान कलेक्ट्रेट पहुंचकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कहा कि इस सरकार में महंगाई अपने चरम पर है। देश में अपराध और भ्रष्टाचार रुकने का नाम नहीं ले रहा है। इस दौरान धरनास्थल पर पहुंचे नगर मजिस्ट्रेट डा. विश्राम को सपा नेताओें ने अपना ज्ञापन सौंपा। वहीं पूर्व नपा अध्यक्ष लक्ष्मण गुप्ता के नेतृत्व में नगर विस क्षेत्र के युवा कार्यकर्ताओं ने सदर तहसील का घेराव कर जोरदार तरीके से प्रदर्शन किया।
समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष संग्राम सिंह यादव और पूर्व मंत्री नारद राय के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर नगर भ्रमण करते हुए कलेक्ट्रेट स्थित धरना स्थल पर पहुंचे और प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष संग्राम सिंह यादव ने कहा कि देश में आपात काल की स्थिति पैदा हो गई है। देश को जाति और वर्ग के आधार पर बांटने का काम किया जा रहा है। महंगाई अपने चरम पर पहुंच गई है। हत्या, लूट, बलात्कार और आपराधिक घटनाओं पर सरकार का कंट्रोल नहीं है। पेट्रो कीमतों में बढ़ोत्तरी के चलते गरीब आत्महत्या करने पर विवश है। पूर्व मंत्री नारद राय ने कहा कि सरकार के मंत्री और विधायक विकास नहीं कर रहे है। जिले में एक भी बड़ा विकास कार्य नहीं कराया गया। नपा के पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मण गुप्ता ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार केवल झूठे वादों के सहारे चल रही है। नपा के पूर्व अध्यक्ष संजय उपाध्याय ने भी केंद्र और प्रदेश सरकार के दावों को जुमलेबाजी बताया। इस मौके पर सपा के पूर्व अध्यक्ष यशपाल सिंह यादव, डा. विश्राम यादव, मृत्युंजय तिवारी, अजय यादव, जमाल आलम, हरेंद्र गोंड, मृत्युंजय राय, मनोज यादव, रामनारायण पहलवान, राजकुमार पांडेय, पल्लू यादव, परवेज रोशन, महावीर चौधरी, बब्लू यादव, अजीत यादव, विजय मंगोलपुरी, चंदन यादव, ओशुतोष ओझा, अमकल नइम खान, राजन कनौजिया आदि मौजूद रहे।
सिकंदरपुर/रसड़ा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के आह्वान पर विधानसभा सिकंदरपुर के कार्यकर्ताओं ने सिकंदरपुर तहसील परिसर में धरना दिया। जिसमें प्रदेश सरकार पर जमकर हल्ला बोला। इसी तरह से रसड़ा और बांसडीह में भी विरोध प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन
धरने को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री मोहम्मद जियाउद्दीन रिजवी ने कहा कि वर्तमान में प्रदेश में कानून व्यवस्था के नाम पर केवल उत्पीड़न किया जा रहा है। यहां तक कि सरकार द्वारा संचालित नारी निकेतन भी सुरक्षित नहीं है। जब से प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है, तब से कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। उन्होंने कहा कि अगर प्रदेश सरकार नहीं चेती तो समाजवादी पार्टी सड़क पर उतर कर विरोध करेगी। अंत में समाजवादी पार्टी द्वारा 21 सूत्रीय ज्ञापन उप जिलाधिकारी को दिया गया। इस मौके पर डॉ. मदन राय, भीष्म यादव, अनन्त मिश्रा, शिवजी यादव त्यागी, रवि यादव, चन्द्रमा यादव, संजय यादव, मनोहर मिश्र, गुरुज लाल राजभर, त्रिलोकी यादव, लालबाबू यादव, हृदय यादव, हरिंदर पासवान आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष रामजी यादव संचालन वीर बहादुर वर्मा ने किया।
रसड़ा संवाददाता के अनुसार तहसील प्रांगण में समाजवादी के कार्यकर्ताओं ने केन्द्र एवं प्रदेश सरकार के खिलाफ हुंाकर भरी। राज्यपाल को संबोधित 10 सूत्रीय मांग पत्र तहसीलदार शिवधर चौरसिया को सौंपा। धरना प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे पूर्व विधायक सनातन पांडेय ने केन्द्र एवं प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण आमजन मानस त्रस्त है। इसके पूर्व कार्यकर्ता डाक बंगला से बाइक जुलूस निकाल कर सरकार विरोधी नारे लगाकर अपनी आवाज बुलंद करते हुये तहसील प्रांगण पहुंचे। इस मौके पर पूर्व विधायक छोटेलाल राजभर, पूर्व प्रमुख अनिल सिंह, संजय यादव, रामेश्वर पाण्डेय, नमो नरायण सिंह, अफजल कुरैशी, बंधू गोड़, मनोज सिंह, कालिका यादव, लल्लन यादव, आदि लोग विचार ब्यक्त किये। अध्यक्षता विधान सभा अध्यक्ष विजय शंकर यादव एवम संचालन पुरुषोत्तम यादव ने किया।
बांसडीह। तहसील मुख्यालय पर सपाइयों ने विधानसभा अध्यक्ष हरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया गया। तत्पश्चात राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार बांसडीह पं. शिव सागर दुबे को सौंपा।
धरने को संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि यह सरकार हर मोर्चे पर फेल है। किसानों को धोखा देना, बिजली, पानी व जनता की मूलभूत आवश्यकताओं से इस सरकार का कोई लेना देना नहीं है। जिसका विरोध हम समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता कर रहे हैं। मुफ्त गैस कनेक्शन गरीबों के साथ धोखा, विद्युत दरों में बेतहाशा वृद्धि बेरोजगारी समस्या, गड्ढा मुक्त सड़कों के नाम पर अरबों का घोटाला सहित कई मांगे शामिल है। इस मौके पर डा. हरिमोहन सिंह, राणा प्रताप सिंह, रविन्द्र सिंह, छितेश्वर सिंह, अरविंद सिंह मंटू, अशोक यादव, शिवनारायन राय, चन्द्रशेखर यादव, राकेश तिवारी, दीप्तमान सिंह राहुल, अभिषेक मिश्रा, मिन्टू, उमेश मिश्र, उपेंद्र सिंह, पारस यादव, नंदलाल यादव, अजय सिंह,बिहारी पांडेय,एजाज अहमद,फेकू उपाध्याय, रामशंकर यादव,जगमोहन यादव, क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार सिंह, कोतवाली प्रभारी संजय त्रिपाठी, प्रमोद सिंह, कमला यादव, अजय यादव आदि आदि रहे।
बैरिया। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर सोमवार को सपा के बैरिया विधानसभा अध्यक्ष जयप्रकाश यादव मुन्ना के नेतृत्व में बढ़ती महंगाई और अन्य मुद्दों को लेकर तहसील पर धरना दिया। इसके बाद सपाइयों ने राष्ट्रपति व राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन उपजिलाघिकारी को सौंपा। धरना को संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर फेल है। भाजपा की जन विरोधी नीतियों की आलोचना आज विपक्षी पार्टियां ही नहीं आम लोग भी कर रहे हैं। अरविंद सिंह सेंगर ने कहा कि महंगे डीजल, पेट्रोल से आम जनमानस त्राहि-त्राहि कर रही है। शिक्षक भर्ती में भ्रष्ट्राचार व बढ़ते अपराध के विषय में अब आम मतदाताओं द्वारा सरकार की आलोचना की जा रही है। निर्भय नरायण सिंह ने कहा कि महिला उत्पीड़न, महंगे रसोई गैस के कारण खासकर महिलाएं इन सरकारों से ऊब चुकी है। लालू यादव ने कहा क्षतिग्रस्त सड़कों के अलावे कई बुनयादी आम समस्याओं के प्रति मौजूदा सरकार विफल है। इस मौके पर निर्भय सिंह गहलौत, कैप्टन अशोक सिंह, अजय सिंह, शशि भूषण यादव, शैलेश सिंह, उमेश यादव, अवधेश यादव, हरेराम यादव, कृष्णा यादव, देवमुनी यादव, विनय प्रकाश अंचल, संजय यादव आदि रहे।