{"_id":"5a072d994f1c1b9f678baa3c","slug":"21510419865-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभी तहसीलों में प्रत्याशियों को दिए गए सिम्बल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभी तहसीलों में प्रत्याशियों को दिए गए सिम्बल
Updated Sat, 11 Nov 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निकाय चुनाव को लेकर शनिवार को सभी तहसीलों में नामांकन स्थलों पर प्रत्याशियोें को चुनाव चिह्न का आवंटन संबंधित आरओ ने किया। इसको लेकर सुबह से ही तहसीलों में गहमागहमी रही। बांसडीह तहसील में सहतवार व मनियर नगर पंचायत में चुनाव चिह्न आवंटन में भेदभाव करने को लेकर प्रत्याशी व उनके समर्थकों ने हो हल्ला किया। हालांकि प्रशासनिक अधिकारियों ने मामले शांत करा दिया।
जिला मुख्यालय पर स्थित मॉडल तहसील में नगर पालिका बलिया व नगर पंचायत चितबड़ागांव के लिए नामांकन स्थल बनाया गया था। शनिवार को चुनाव प्रतीक लेने के लिए प्रत्याशियों की भीड़ रही। हालांकि आरओ की ओर से प्रतीक आवंटन के बाबत सूची भी चस्पा की गई थी लेकिन इसके बावजूद प्रत्याशियों ने आरओ से लिखित तौर पर चुनाव प्रतीक लिया। विभिन्न राजनीतिक दलों के घोषित प्रत्याशियों को जहां संबंधित पार्टी का सिम्बल मिला वहीं निर्दलीयों को अलग-अलग चुनाव चिह्न आवंटित किए गए। खासकर निर्दलियों को मिले तरह-तरह के प्रतीकों को लेकर लोग चर्चा भी करते रहे।
सिकंदरपुर: निकाय चुनाव में प्रतीक आवंटित होने के बाद प्रत्याशियों और समर्थकों ने जनसंपर्क तेज कर दिया है। राजनीतिक दलों के समर्थित प्रत्याशियों को जहां पार्टी का सिम्बल मिला वहीं निर्दलीयों को अलग-अलग तरीके के चुनाव चिह्न आवंटित किए गए। निर्दल प्रत्याशियों में किसी को जीप तो किसी को रिक्शा, सितारा, दमकल (आग बुझाने की मशीन), फूल व घास आदि आवंटित किए गए। प्रतीक आवंटित होने के साथ ही प्रत्याशियों ने जनसंपर्क भी शुुरु कर दिया। उधर, मतदाताओं को आकर्षित करने के लिए गुपचुप तरीके से जश्ने-दावतों का दौर भी जारी है। चुनाव आयोग के चाबुक से सहमे प्रत्याशियों द्वारा समर्थकों के घर या नगर क्षेत्र की सीमा से बाहर दावत पर बुला कर गोलबंद करने की कवायद तेज हो गई है। हालांकि मतदाता भी प्रत्याशियों के गुण दोष के अलावा उनके कार्य, आचरण और व्यवहार के आंकलन में जुट गए हैं।
विज्ञापन
बेल्थरारोड। तहसील स्थित नामांकन स्थल पर अध्यक्ष और सदस्य पद के प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित कर दिए गए। राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों के अलावा निर्दलीयों को जीप, सितारा, चक्र, गदा, वायुयान आदि प्रतीक आवंटित किए गए। 13 वार्डों में 76 प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित किए गए हैं। हालांकि अधिकांश प्रत्याशियों ने कार, जीप, मोटरसाइकिल, उगता सूरज, आदि प्रतीक की मांग की थी।
रसड़ा: जनपद की दूसरी नगर पालिका चुनांव में सभासद पद पर धुरंधरों के चुनांवी मौदान में कूद जाने से चुनावी भीषण संग्राम होना तय हो गया। विधायक का चुनाव लड़ चुके प्रत्याशी समेत कई दिग्गज चुनांव चिह्न मिलते ही चुनाव प्रचार में कूद गए हैं। कुल 25 वार्ड के लिए 112 प्रत्याशी मैदान में जो प्रतीक मिलते ही प्रचार-प्रसार शुरु कर दिया। बैरिया: नगर पंचायत चुनाव के लिए पार्टी के घोषित प्रत्याशियों को तो पार्टी का सिंबल मिला वहीं निर्दल प्रत्याशियों को वृक्ष, कंघी जैसे मनचाहे सिम्बल भी मिले। सभासद पद के प्रत्याशियों में भी किसी को ओखली, गमला आदि तो किसी को गाजर, आम, अनाज ओसाता किसान, इमली आदि प्रतीक मिला। चुनाव चिह्न मिलते ही प्रत्याशी हैंडबिल, पोस्टर आदि छपवाने को प्रिंटिंग प्रेसों में पहुंच गए। हालांकि कुछ प्रत्याशी भीड़ को देखते हुए बिहार के छपरा में छपवाने को चले गए।
बांसडीह।: तहसील में चार नगर पंचायतों बांसडीह, सहतवार, रेवती व मनियर के नामांकन स्थल बनाए गए है। इस बीच सहतवार नगर पंचायत के आरओ कक्ष के सामने चुनाव चिह्न को लेकर अध्यक्ष पद की प्रत्याशी सरिता सिंह के समर्थको ने हंगामा कर दिया। समर्थकों ने आरओ सुनील कुमार भारती पर एक प्रत्याशी के पक्ष में चुनाव चिह्न आवंटित करने का आरोप लगाया। सरिता सिंह के पति नीरज सिंह गुड़ु व उनके समर्थक तहसील परिसर में ही धरने पर बैठ गए और भासपा प्रत्याशी नीतू सिंह को कप और प्लेट चुनाव चिह्न देने का विरोध कर रहे थे। यह देख आरओ ने दोनों प्रत्याशियों अलग-अलग चुनाव चिह्न आवंटित कर मामले को शांत कराया। इसके अलावा मनियर के आरओ कक्ष के सामने भी चुनाव चिह्न आवंटन में भेदभाव का आरोप लगाकर एक प्रत्याशी व उनके समर्थकों ने हो हल्ला मचाया लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों व उपजिलाधिकारी के हस्तक्षेप से मामला शांत हो गया। बांसडीह नगर पंचायत के लिए राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों को जहां दलों के प्रतीक दिए गए वहीं निर्दलीयों को अलग-अलग चुनाव चिह्न आवंटित किए गए। इस मौके पर एसडीएम अनिल कुमार चतुर्वेदी, सीओ अशोक कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार त्रिपाठी आदि पुलिस बल मौजूद रहे।