फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   मुस्लिम बंधुओं ने पाकिस्तान पीएम का फूंका पुतला

मुस्लिम बंधुओं ने पाकिस्तान पीएम का फूंका पुतला

Fri, 22 Feb 2019 11:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Feb 2019 11:26 PM IST
विज्ञापन
मुस्लिम बंधुओं ने पाकिस्तान पीएम का फूंका पुतला
बांसडीहरोड। पुलवामा में आतंकियों द्वारा सीआरपीएफ के जवानों के बस को उड़ा देने के विरोध में लोगों का गुस्सा शांत नहीं हुआ है। क्षेत्र के शंकरपुर चट्टी पर शुक्रवार को मुस्लिमों ने पाकिस्तान के पीएम का पुतला फूंका। नारेबाजी की। इसके पूर्व मुस्लिमों ने मस्जिद में नमाज अदा कर जुलूस भी निकाला।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कड़े शब्दों में कहा कि पाकिस्तान हमेशा पीठ पीछे से वार करता है। उसमें इतना दम कहां कि भारत से टकरायेगा। इस बार भी आतंकवादियों का सहारा लेकर जो काम किया है उसकी कीमत चुकानी पड़ेगी। कहा बार बार पाकिस्तान गलती कर रहा है। जिसकी सजा मिलनी चाहिए।कहा कि पाकिस्तान धोखेबाज है। इस मौके पर मझौली, शंकरपुर, गजियापुर, सलेमपुर गांव सहित अन्य गांवों के मुस्लिमों ने सभा को संबोधन किया। इस दौरान मौलाना अमीन मैनेजर, मुहम्मद अलाउदीन, मुहम्मद कयामुदिन, मुहम्मद नईम, नशर अली, डॉ. बदरे आलम, हाफिज गुलाम, अनवर अली आदि रहे।
विज्ञापन

उधर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मनोज पांडेय के नेतृत्व में पंदहा ब्लाक में एक बैठक हुई। जिसमें पुलवामा हमले में शहीद सीआरपीएफ जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। साथ ही मोदी सरकार से मांग की गई कि सरकार जल्द से जल्द कोई कार्रवाई करें। आतंकवादमुक्त विश्व के लिए पाकिस्तान का खात्मा जरूरी है। इस मौके पर संजय सिंह, आधार यादव, राजंद्र सिंह, मुन्ना अंसारी, मन्ना खरवार, अब्बास अंसारी, जितेंद्र पांडेय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्र एकता और अखंडता बनाए रखने के प्रति यदि युवा सावधान नहीं हुआ तो कश्मीर में शासन स्तर पर चुनौतियां होंगी। यह बातें पुलवामा की घटना को लेकर कैंडल मार्च और जुलूस लेकर नगर भ्रमण करने के बाद शहीद मंगल पांडेय स्मारक समिति के अध्यक्ष शशिकांत चतुर्वेदी ने कही। गुरुवार की शाम मंगल पांडेय की प्रतिमा पर युवाओं ने माल्यार्पण किया। इसके बाद शहर के विभिन्न हिस्सों से गुरजकर चित्तू पांडेय प्रतिमा स्थल पर पहुंचे युवाओं ने पुलवामा शहीदों की याद में शोकसभा करने के साथ ही दो मिनट का मौन रख शहीदों को श्रद्घांजलि दी। इस अवसर पर सुधीर ओझा राणा, रोहित चौबे, आशुतोष ओझा, प्रशांत पांडेय, सागर सिंह राहुल, कुलभूषण ओझा, चिराग उपाध्याय, अखिलेश दुबे, कृष्ण मुरारी, शंकर तिवारी, संतोष तिवारी, मनोज यादव, धर्मेंद्र पांडेय, ढोलन तिवारी, बुढ़ा सिंह, रवि श्रीवास्तव, शिवशंकर यादव, मुन्नी लाल सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे। इसीक्रम में नगर के विशुनीपुर स्थित जामा मस्जिद में शुक्रवार को नमाज अता करने के बाद मुस्लिम समाज के लोगों ने पुलवमा अटैक के शहीदों की याद में जुलूस निकाला। इस दौरान नगर भ्रमण करते हुए पुन: मस्जिद पहुंचे जहां सभा कर आतंकी संगठनों द्वारा किए गए इस हमले की तीव्र निंदा की। कहा कि पाक की संलिप्तता यह जाहिर करती है कि भारत में आतंकवाद को बढ़ा दिया जा रहा है। जिसे किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed