Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Firecrackers will be sold on the Polytechnic campus itself during Diwali and Chhath; action will be taken against anyone setting up a stall without a license.

Ballia News: दिवाली-छठ पर पॉलिटेक्निक परिसर में ही बिकेंगे पटाखे, बिना लाइसेंस दुकान लगाने पर होगी कार्रवाई

Fri, 06 Nov 2026 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Firecrackers will be sold on the Polytechnic campus itself during Diwali and Chhath; action will be taken against anyone setting up a stall without a license.
बलिया। दिवाली और छठ पर्व पर पटाखों की बिक्री को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। शहर में आतिशबाजी की अस्थायी दुकानें केवल राजकीय पॉलिटेक्निक परिसर में ही लगाई जा सकेंगी। इसके लिए दुकानदारों को प्रशासन से लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा। बिना अनुज्ञा पत्र के दुकान लगाने या पटाखों की बिक्री करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

एडीएम अनिल कुमार ने बताया कि जिला मजिस्ट्रेट ज्ञानेंद्र सिंह ने शासन के निर्देशों और निर्धारित सुरक्षा मानकों के तहत इस संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया है कि नियमानुसार अर्ह आवेदकों को ही राजकीय पॉलिटेक्निक परिसर में अस्थायी दुकान लगाने का लाइसेंस दिया जाएगा। दुकानों को व्यवस्थित ढंग से लगाने के लिए परिसर का लेआउट तैयार कराने की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को सौंपी गई है।
विज्ञापन

सुरक्षा के मद्देनजर प्रत्येक दुकान के बीच कम से कम तीन मीटर की दूरी रखना अनिवार्य होगा। इसके साथ ही दुकानों के आसपास 50 मीटर का खुला क्षेत्र भी सुनिश्चित किया जाएगा। प्रत्येक दुकान पर अग्नि सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम करने होंगे। दुकानदारों को पानी और बालू से भरी बाल्टियां रखने के साथ पर्याप्त संख्या में अग्निशमन यंत्र भी उपलब्ध कराने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रीन क्रैकर्स और प्रतिबंधित पटाखों के नियमों का करना होगा पालन
जिला प्रशासन ने आतिशबाजी नियमावली-2008 और उच्चतम न्यायालय के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया है। इसके तहत ग्रीन क्रैकर्स की बिक्री तथा लड़ियों वाले पटाखों पर प्रतिबंध से संबंधित निर्देश भी प्रभावी रहेंगे। प्रशासन ने साफ किया है कि निर्धारित राजकीय पॉलिटेक्निक परिसर के बाहर कहीं भी पटाखों की अस्थायी दुकान नहीं लगाई जा सकेगी। सुरक्षा मानकों और लाइसेंस संबंधी शर्तों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed