फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   भक्ति और भजन से नहीं होती गृहकलह

भक्ति और भजन से नहीं होती गृहकलह

Mon, 22 Jan 2018 11:09 PM IST
Updated Mon, 22 Jan 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
भक्ति और भजन से नहीं होती गृहकलह
मनियर। परिवार में रहना अच्छी बात है , लेकिन परिवार में रहकर भगवान का भजन करना सबसे अच्छी बात है। भक्ति और भजन से कभी भी परिवार में गृहकलह नहीं होती। यह बातें रिगवन के मठिया पर चल रहे हनुमत महायज्ञ में श्री श्री 108 विजयशरण दास जी महाराज ने रिगवन मानकी देवी इंटर कॉलेज के पास खड़सरी बाबा के पोखरे पर अपने प्रवचन के दौरान कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भगवान शिव परिवार में रहते हुए भक्ति भजन करते थे। आज थोड़ा सा बिष जीभ पर रखते ही मौत हो जाती है, लेकिन भगवान शिव तो बिष का घड़ा ही पी गए। उन पर बिष का असर इसलिए नहीं हुआ कि ऊपर से बिष पी रहे थे। अंदर रामनाम का जाप कर रहे थे। राम नाम की महिमा का गुणगान करते हुए उन्होंने कहा कि राम नाम जपने से श्राप भी मिट जाता है। उन्होंने एक ब्राह्मण की कथा कहते हुए कहा कि ब्राह्मण तुलसी की माला लेकर राम नाम जपता था । ऐसी आदत बन गई कि हमेशा उनका मुंह राम नाम जपता रहता था। एक गरीब का बच्चा बुखार से पीड़ित था। दवा के बाद भी बुखार नहीं उतरता था ।वह गरीब ब्राह्मण के पास आया और ब्राह्मण से अपने लड़के का पीड़ा सुनाया। ब्राह्मण ने तुलसी का माला लड़के के गले में डाल दिया और उस लड़के का बुखार उतर गया। कहने का मतलब है तुलसी के निर्जीव लकड़ी में चैतन्य आ गया। यज्ञ के आयोजनकर्ता श्री श्री 108 पूज्य संत श्री बैरागी जी महाराज एवं यज्ञाचार्य बनारस के पंडित राजेश शास्त्री जी महाराज है।
विज्ञापन


इनसेट
भागवत कथा का शुभारंभ
सहतवार । क्षेत्र के ग्राम सभा महादनपुर में सर्व मनोकामना पूर्ण पंचमुखी हनुमान मन्दिर पर सन्त श्री रामधनीदासजी द्वारा आयोजित सात दिवसीय हनुमान महायज्ञ व भागवत कथा का शुभारम्भ कलश यात्रा के साथ शुरु हो गया। कलश यात्रा हाथी, घोड़े , गाजे बाजे के साथ यज्ञ मंडप से शुरु होकर मथौली, सिंगहीहाता, सिंगही, कोलकला, चांदपुर होते हुए घाघरा घाट पर पहुंचा, जहां से श्रद्धालु कलश में जलभर वापस महाराजपुर ,बभनौली होते हुए यज्ञ मंडप पर पहुंचे। यज्ञ में सन्त श्री श्री 1008 श्री राममिलनदासजी महाराज श्रीमद् भागवत कथा का रसपान कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed