{"_id":"5aff1e7d4f1c1b5a798b4dd4","slug":"181526668925-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना परमिट नहीं चलेगे वाहन: एआरटीओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना परमिट नहीं चलेगे वाहन: एआरटीओ
Updated Sat, 19 May 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीमपुरा। डग्गामार वाहनों के खिलाफ तीन सूत्रीय मांगों को लेकर चल रहे अनशन को शुक्रवार को एआरटीओ ने समाप्त कराया। इस दौरान एआरटीओ ने अनशनकारियों की सभी मांगो को पूरा करने का आश्वासन दिया।
बता दें कि क्षेत्र के बाराडीह निवासी समाजसेवी संजय यादव ने उच्चाधिकारियों से बिना परमिट की चल रही बसों के परिचालन पर रोक लगाने की मांग की थी। अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस द्वारा अभियान चलाया गया लेकिन मात्र खानापूर्ति कर छोड़ दिया गया। जिससे क्षुब्ध होकर समाजसेवी संजय यादव ने 13 मई से अनशन शुरू कर दिया। अनशन पर बैठने के बाद भी डग्गामार वाहन सड़कों पर चलते रहे। पुलिस व विभागीय अधिकारियों की उदासीनता को देखते हुए बेल्थरारोड के पूर्व विधायक गोरख पासवान भी गुरुवार को अनशन के समर्थन में आ गए। अनशन पर बैठे लोगों की तीन प्रमुख मांग थी कि सभी वाहन अपने निर्धारित रूट चार्ट पर चलें, डग्गामार वाहन का परिचालन बंद हो तथा भीमपुरा बाजार में स्थित नगरा- मझवारा स्टैंड को बाजार से 100 मीटर बाहर किया जाय। शुक्रवार को अनशन स्थल पहुंचे एआरटीओ राम सिंह यादव ने सभी मांगो को पूरा करने का आश्वासन देते हुए संजय यादव को जूस पिलाकर अनशन समाप्त कराया। वहीं, रसड़ा सीओ अवधेश चौधरी ने अनशन पर बैठे संजय यादव, विनोद सिंह, प्रदीप यादव आदि लोगों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि किसी की भी मनमानी नहीं चलने दी जाएगी। कोई भी व्यक्ति कानून हाथ में लेने का प्रयास करेगा उसे बक्सा नही जाएगा।