फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   आरोपी को ही जांच कमेटी में बना दिया गया सदस्य

आरोपी को ही जांच कमेटी में बना दिया गया सदस्य

Wed, 21 Mar 2018 11:27 PM IST
Updated Wed, 21 Mar 2018 11:27 PM IST
विज्ञापन
आरोपी को ही जांच कमेटी में बना दिया गया सदस्य
बिजली विभाग में अधिकारियों एवं ठेकेदारों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाए जाने के एक मामले में आरोपी अधिकारी को ही जांच कमेटी का प्रमुख बनाए जाने का मामला प्रकाश में आया है। बिजली कनेक्शन देने में विभाग के अफसरों एवं ठेकेदारों की कारगुजारी से परेशान शिवपुर दीयर नई बस्ती निवासी एक महिला ने इसकी जांच कराने की शिकायत शासन से की थी। उसके द्वारा आरटीआई से विभिन्न बिंदुओं पर मांगी गई सूचना पर भी अधिकारी उदासीन रहे। इस मामले में ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा के निर्देश पर एक जांच कमेटी तो गठित कर दी गई। लेकिन जांच कमेटी में भी ऐसे अधिकारी को रख दिया गया, जिसे पीड़िता ने आरोपी बनाया है। पीड़िता ने पीएम तथा सीएम के साथ ही विभाग के मंत्री को पत्र लिखा है।
विज्ञापन

शिवपुर दीयर नईबस्ती बयासी निवासी रजनी पांडेय पत्नी आशीष पांडेय ने पीएम तथा सूबे के सीएम को लिखे गए पत्र में उल्लेख किया है कि विभागीय अफसरों और दबंग ठेकेदारों के चलते उसके आवेदन दिए जाने के बाद भी उसे बिजली का कनेक्शन नहीं दिया गया। उसने हाईकोर्ट में अपनी याचिका दाखिल की। जिसपर न्यायमूर्ति विक्रम नाथ और दयाशंकर त्रिपाठी की बेंच ने तत्काल बिजली कनेक्शन देने का आदेश 17 जनवरी 2017 को दिया था। लेकिन आदेश के बावजूद अब तक कनेक्शन नहीं दिया गया। प्रकरण की शिकायत के बाद विधायक ने दबाव बनाया तो 30 दिसंबर 2017 को कनेक्शन तो दे दिया गया। जबकि विभागीय भ्रष्टाचार के प्रकरण में आज तक सूचना अधिकार के तहत मांगी गई सूचनाएं उपलब्ध नहीं कराई गई। इस प्रकरण में पूर्वांचल विद्युत वितरण के प्रबंध निदेशक से भी सूचनाएं मांगी गई थी, जिसे न देने पर उसकी अपील प्रमुख सचिव ऊर्जा के यहां की गई। यहां भी पीड़िता को सूचनाएं नहीं दी गई। जिसके बाद ऊर्जा मंत्री के आदेश पर कमेटी गठित कर दी गई। लेकिन कमेटी का प्रमुुख प्रबंध निदेशक को ही बना दिया गया। इस पर पीड़िता ने 19 मार्च को पीएम, सीएम, ऊर्जा मंत्री, प्रमुख सचिव व डीएम को पत्र भेजकर निष्पक्ष जांच की मांग की है।
विज्ञापन


कोट
प्रकरण के बारे में उन्हें अब तक जानकारी नहीं दी गई। अगर जांच के लिए कमेटी बनाई गई है तो जांच आने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी। शासन के निर्देश पर कमेटी के गठन पर कुछ नहीं बता सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसके श्रीवास्तव, अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed