{"_id":"596a56764f1c1bf32f8b4665","slug":"181500141174-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में जल्द बनेगा एम्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में जल्द बनेगा एम्स
Updated Sat, 15 Jul 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुखपुरा। अब जनपद मे एम्स खोलने की कवायद शुरु हो गई है। इसके लिए जमीन की पैमाइश का काम भी करीब-करीब पूरा हो चुका है। जनपद के कुछ लोगों ने जनजारण समिति बनाई । जिसके नेतृत्व का जिम्मा डा. इंद्रजीत प्रसाद व बेचू प्रसाद को दिया गया। इन लोगों ने करीब दो वर्ष पहले जनपद के सभी जनप्रतिनिधियों प्रधान से लगायत सांसद से हस्ताक्षर कराकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र भेजा था।
क्षेत्रीय लोगों द्वारा हस्ताक्षरित पत्र को संज्ञान मे लेते हुए यह जिम्मा प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुभाग अधिकारी को मिला। उन्होंने मुख्यमंत्री कार्यालय को पत्र लिखा और उचित कार्यवाही का निर्देश दिया। इसके बाद अप्रैल 2016 मे मुख्यमंत्री के अनुसचिव सुनिल कुमार चौधरी ने आयुक्त आजमगढ़ को पत्र लिख आवेदक को लखनऊ मे मिलने के लिए बुलाया गया। जहां इंद्रजीत प्रसाद व बेचू प्रसाद ने जमीन सम्बन्धी सभी कागजात दिखाया। एम्स के जरुरत को भी उन लोगो ने अधिकारी के सामने रखा। इसके बाद शासन के आदेशों के अनुपालन मे सर्वे व प्रस्ताव का दायित्व उपजिलाधिकारी रसड़ा को सौंपा है। साथ ही प्रतिउत्तर भी लौटती डाक से मांगा गया। ताकि वस्तुस्थिति से शासन को अवगत कराया जा सके।