फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने बच्चों संग मनाया बचपन दिवस

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने बच्चों संग मनाया बचपन दिवस

Wed, 06 Feb 2019 01:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Feb 2019 01:50 AM IST
विज्ञापन
आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने बच्चों संग मनाया बचपन दिवस
दुबहर। बाल विकास विभाग द्वारा महीने की प्रत्येक पांच तारीख को मनाए जाने वाले बचपन दिवस पर शून्य से छह वर्ष के बच्चों तथा गर्भवती महिलाओं में एक महीने का पुष्टाहार वितरित किया गया। शुभारंभ ग्राम पंचायत अखार के प्राथमिक विद्यालय पर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सुनील सिंह ने किया। उन्होंने एक दर्जन से अधिक गर्भवती महिलाओं तथा सैकड़ों बच्चों में पुष्टाहार का वितरण किया। इसी क्रम में नगवां ग्राम पंचायत में भी बचपन दिवस के अवसर पर गर्भवती महिलाएं व बच्चों को पुष्टाहार का वितरित किया गया। बाल विकास परियोजना दुबहर की सुपरवाइजर नीलम राय ने गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों के स्वास्थ्य तथा उनके रहन-सहन के तरीकों को बताते हुए स्वच्छता और सावधानी पर विशेष रूप से प्रकाश डाला। इस मौके पर मुख्य रुप से सुनीता सिंह, मालती देवी, संजू देवी, आशा कुमारी, मंजू पाठक, वंदना पाठक, धीरा सिंह, मीरा सिंह, मंटू सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed