फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   हर संभव मदद का सांसद ने दिया आश्वासन

हर संभव मदद का सांसद ने दिया आश्वासन

Sat, 15 Sep 2018 12:34 AM IST
Updated Sat, 15 Sep 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
हर संभव मदद का सांसद ने दिया आश्वासन
रामगढ़। जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारौत व सांसद भरत सिंह ने बाढ़ से घिरे सांसद आदर्श ग्राम केहरपुर पहुंच पीड़ित लोगों का हाल-चाल जाना और उन्हें हर सम्भव मदद का आश्वासन दिया। कहाकि गंगा का जल स्तर तलहटी में जाने के बाद हरहाल में बाढ़ निरोधक कार्य कराकर आदर्श ग्राम केहरपुर को बचाया जायेगा। इस दौरान केहरपुर निवासी जयप्रकाश ओझा, प्रभुनाथ ओझा, अनिल ओझा ने कहां कि ए साहब हमनी के गंउआ बचा ली, बचवन के शिक्षा, चिकित्सा पर त ग्रहण लागिए गईल बा। अब त अइसन लागत बा की घरवो के जलसमाधि हो जाई। जिस पर सांसद ने आश्वासन दिया कि केहरपुर का प्रोजेक्ट पास हो गया है। बस धन मिलते ही स्थायी कटानरोधी कार्य कराया जाएगा। जिलाधिकारी ने ग्राम प्रधान विजयकांत पांडेय की सराहनीय योगदान की प्रशंसा के साथ धन्यवाद भी दिया। उसके बाद क्षेत्रीय लेखपाल अजित यादव द्वारा बनाई गई सुघर छपरा व केहरपुर की बाढ़ पीड़ितों की सूची को तहसीलदार की देखरेख में वितरण करने का निर्देश दिया। प्रत्येक पात्र व्यक्ति को 10 किलो आटा, 10 किलो चावल, दो किलो अरहर दाल, आधा किलो नाम, हल्दी, मिर्च, धनिया, एक लीटर रिफाइन, 10 किलो आलू, 5 केजी लाई, बिस्किट्स, मोमबत्ती आदि सामानों का 600 पीड़ितों में वितरण किया गया। इस मौके पर एसडीएम बैरिया लालबाबू दुबे, सीडीओ बद्रीनाथ सिंह, तहसीलदार गुलाब चंद्र, कोतवाल गगन राज सिंह, ग्राम प्रधान विजयकांत पांडेय, जय प्रकाश ओझा, बंगाली मिया, श्याम कैलाश, आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed