{"_id":"5ae204314f1c1b320a8b6a29","slug":"171524761649-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्पोर्ट्स पीरियड की अनिवार्यता से सुधरेगी विद्यार्थियों की सेहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्पोर्ट्स पीरियड की अनिवार्यता से सुधरेगी विद्यार्थियों की सेहत
Updated Thu, 26 Apr 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। सीबीएसई ने अपने स्कूलों में स्पोर्ट्स पीरियड रोज चलाना अनिवार्य कर दिया है। इसका मकसद छात्रों की शारीरिक शिक्षा और सेहत को बेहतर बनाना है। हालांकि सीबीएसई स्कूलों में पहले से ही स्पोर्ट्स पीरियड नियमित चलते रहे हैं और इसके लिए सभी स्कूलों की ओर से खेल मैदान का भी इंतजाम किया गया है।
जिले में सभी 38 सीबीएसई स्कूल क्षेत्रीय कार्यालय इलाहाबाद से जुड़े हैँ और इन स्कूलों को दिशा-निर्देश भी इसी कार्यालय की ओर से जारी किया जाता है। हालांकि समय-समय पर शासन की ओर से जारी निर्देश के संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से विद्यालयों को पत्र भेजा जाता है। सीबीएसएई स्कूलों के संचालन के लिए जिले स्तर पर पांच सदस्यीय समिति गठित है जो इन विद्यालयों के संचालन आदि पर नजर रखती है। कमेटी के सदस्य हर्ष श्रीवास्तव ने बताया कि सभी सीबीएसई स्कूलों के पास खेल का मैदान है। बताया कि आज भले ही स्पोर्टस पीरियड को अनिवार्य किया गया है लेकिन जिले के सीबीएसई स्कूलों में संचालन के समय से ही प्रतिदिन स्पोर्ट्स का 40 मिनट का पीरियड निर्धारित है। सभी स्कूलों में खेलकूद शिक्षक की तैनाती भी की गई है। कहा कि इस नई व्यवस्था से विद्यार्थियों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।