फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने व कार्रवाई का निर्देश

दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने व कार्रवाई का निर्देश

Wed, 29 Aug 2018 12:45 AM IST
Updated Wed, 29 Aug 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने व कार्रवाई का निर्देश
बैरिया (बलिया)। पिछले दिनों आपूर्ति विभाग से संबंधित वायरल ऑडियो के मामले में खाद्य एवं रसद विभाग के आयुक्त ने दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराते हुए कार्रवाई का निर्देश जिलाधिकारी को दिया है।
विज्ञापन

बताया जाता है कि इंटक के जिलाध्यक्ष विनोद सिंह ने खाद्य व रसद विभाग के आयुक्त को पत्रक देकर पहले से दो वायरल आडियो पर हुई जांच के बाद कार्रवाई की मांग किया है। सिंह ने आयुक्त को दिए पत्रक में बताया था कि पहली वायरल हुई आडियो में जिलाधिकारी के निर्देश पर सिटी मजिस्ट्रेट ने जांच में दुकानदार व पूर्ति निरीक्षक को दोषी ठहराते हुए कार्रवाई की संस्तुति की। लेकिन इसके बाद इसे ठंडे बस्ते में डाल दिया गया और कोई कार्रवाई नहीं की गई। बताया था कि इसी बीच बैरिया पूर्ति कार्यालय के लिपिक द्वारा पूर्ति निरीक्षक पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया गया। लेकिन इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई। सिंह इन दोनों मामलों में दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की थी। इस मामले में खाद्य रसद विभाग के आयुक्त ने जिलाधिकारी को दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने व कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

उधर, क्षेत्र में पूर्ति विभाग के भ्रष्टाचार से संबंधित ऑडियो व वीडियो वायरल होने का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। क्षेत्र के दलछपरा के कार्डधारकों ने एक वीडियो वायरल कर मिट्टी तेल वितरण में धांधली को उजागर किया है। कार्डधारकों ने वायरल वीडियो को जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत पर अपलोड कर कार्रवाई की मांग किया है। कार्डधारकों का आरोप है कि कई महीनों से पूर्ति निरीक्षक से वितरण की शिकायत करने के बाद भी जब सुनवाई नहीं हुई तो वीडियो वायरल किया गया। वायरल वीडियो में केंद्र दलछपरा के दुकानदार मिट्टी तेल वितरण करते दिख रहा है। मिट्टी तेल लेने वाले कार्डधारक बता रहे हैं कि 29 रुपये प्रति लीटर मिट्टी तेल मिला है। जबकि दलछपरा के कोटेदार ने शिकायतकर्ताओं को कार्डधारक नहीं होना बताया है। इस बाबत पूर्ति निरीक्षक बैरिया श्यामनाथ ने कहा कि वायरल वीडियो देखने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed