फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   कानून व्यवस्था सहित विभिन्न विभागों की कसी नकेल

कानून व्यवस्था सहित विभिन्न विभागों की कसी नकेल

Sun, 16 Jun 2019 10:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2019 10:12 PM IST
विज्ञापन
कानून व्यवस्था सहित विभिन्न विभागों की कसी नकेल
बलिया। जिले के नोडल अधिकारी श्री सेंथिल पांडियन ने कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक कर कानून व्यवस्था और विकास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान अधिकारियों को निर्देश दिया कि कानून व्यवस्था सुधारने और प्रत्येक विकास खंड के पांच-पांच गांवों को 20 दिन के अंदर ओडीएफ करें। ओडीएफ गांवों की जानकारी नहीं देने पर उन्होंने डीपीआरओ पर नाराजगी जताई। छुट्टा पशुओं के लिए जिगिरसड में आश्रय केंद्र का निर्माण पूरा नहीं होने पर पैक्स पैड के अधिकारी को फटकार लगाई। सवाल किया कि यह कार्य मार्च में पूरा होना था जो अभी तक नहीं हुआ है। उन्होंने स्थलीय निरीक्षण करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

उन्होंने महिला उत्पीड़न, छेड़खानी, हत्या, सड़क सुरक्षा तथा नशा मुक्त, अवैध खनन, अवैध कब्जे के बारे में जानकारी दी। समस्त खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिया कि शौचालय निर्माण मिलजुलकर कराएं। अगले माह में यह कार्य पूर्ण होना चाहिए। अन्यथा कठोर कार्यवाही की जाएगी। जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारौत ने पिछले लखनऊ में हुई दिनों बैठक लखनऊ में मुख्यमंत्री के निर्देश से अवगत कराया। कहा कि कार्यालय में सुबह 09 बजे से 11बजे तक जनता की शिकायते नहीं सुनी जा रही है। जनता की शिकायत नियमित सुने और उसका गुणवत्तापूर्ण निराकरण भी कराएं।
विज्ञापन

आकस्मिक निरीक्षण होगा जिसमें गड़बड़ी मिलने पर कार्रवाई होगी। बैठक में अपर जिलाधिकारी राम आसरे, मुख्य विकास अधिकारी बद्रीनाथ सिंह, नगर मजिस्ट्रेट बृज किशोर दुबे, जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक डीआरडीए, अर्थ एवं संख्याधिकारी, पुलिस अधीक्षक विजय पाल सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक एवं समस्त जनपद स्तरीय, ब्लॉक स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed