फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   सादगीपूर्वक मनाई गई गौरी भैया की 96 वीं जयंती

सादगीपूर्वक मनाई गई गौरी भैया की 96 वीं जयंती

Tue, 11 Jun 2019 12:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2019 12:02 AM IST
विज्ञापन
सादगीपूर्वक मनाई गई गौरी भैया की 96 वीं जयंती
सादगीपूर्वक मनाई गई गौरी भैया की 96 वीं जयंती - फोटो : amar ujala
सुखपुरा। पूर्व सांसद गौरी शंकर राय की 96 वीं जयंती सोमवार को करनई स्थित गौरीशंकर राय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय के सभागार में मनाई गई। इस दौरान आयोजित गोष्ठी एवं श्रद्धांजलि सभा में गौरीशंकर राय के व्यक्तित्व व कृतित्व पर चर्चा की गई। मुख्य अतिथि सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त रहे। इस दौरान प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

गोष्ठी का उद्घाटन सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने गोरीशंकर राय के चित्र पर पुष्प अर्पित व दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि गौरीशंकर राय राजनीतिक जीवन में रहते हुए साधन और साध्य दोनों की पवित्रता के पोषक रहे। उन्होंने राजनीति में अपराधियों की भूमिका के बारे में बहुत पहले ही सचेत कर दिया था। कहा कि अन्याय के विरुद्ध लड़ने वाले व सिद्धांत पर अटल रहने वाले योद्धा के रूप में उनकी अलग पहचान थी। कहा कि इस महाविद्यालय के विकास में हमारी जहां आवश्यकता पड़ेगी, वहा मैं खड़ा रहूंगा। इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधक वीरेंद्र राय ने मुख्य अतिथि को अंगवस्त्रम व स्मृति चिह्न से सम्मानित किया।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री नारद राय ने कहा कि गौरीशंकर राय ने जीवन भर किसान, गरीब व शोषित की हक की लड़ाई लड़ी। सचिव शिवकुमार राय ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। इस दौरान पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के राजनीतिक सलाहकार रहे एचएम शर्मा ने कहा कि वह विद्यालय के लिए दो पुरस्कारों की घोषणा करना चाहते हैं। कहा कि आगे से विद्यालय में बीए में प्रथम आने वाली छात्रा को चंद्रशेखर गौरीशंकर अवार्ड और एमए में प्रथम आने वाली छात्रा को चंद्रशेखर अवार्ड चंद्रशेखर फाउंडेशन की ओर से दिया जाएगा। मुख्य अतिथि ने विद्यालय के उत्कृष्ट छात्राओं को मेडल व स्मृति चिह्न से सम्मानित किया। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम बहादुर सिह, नारद राय, एचएन शर्मा, पांडेय गोविंद, अरविंद राय, परमात्मा पांडेय, राजकुमार पांडेय, ह्रदयानन्द सिंह आदि ने संबोधित किया। इस मौके पर पारस नाथ राय, वीरेंद्र राय , अजय शंकर राय ने आगन्तुकों के प्रति आभार प्रकट किया। अध्यक्षता स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राम विचार पांडेय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed