फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   NDRF boat deployed to search for a youth who drowned in the Ganges develops a leak; water rushes in.

Ballia News: गंगा में डूबे युवक की तलाश में पहुंची एनडीआरएफ की नाव में हुआ छेद, घुसा पानी

Sun, 06 Sep 2026 02:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
NDRF boat deployed to search for a youth who drowned in the Ganges develops a leak; water rushes in.
Photo Title
दुबहर (बलिया)। कोतवाली थाना क्षेत्र के परानपुर पुलिया के पास शुक्रवार को गंगा नदी में स्नान करते समय तेज बहाव की चपेट में आने से बिहार के 18 वर्षीय युवक की डूबकर मौत हो गई। शनिवार को शव की तलाश में जुटी एनडीआरएफ टीम की नाव में छेट होने से पानी भरने लगा।
विज्ञापन

नाव में पानी भरने के बाद उसमें सवार जवान तेज धारा में बहने लगे। इस दौरान ग्रामीणों और ग्राम प्रधान ने साहस दिखाते हुए नदी में छलांग लगाकर एनडीआरएफ जवानों को सुरक्षित बाहर निकाला। बाद में काफी मशक्कत के बाद युवक का शव भी बरामद कर लिया गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बिहार के बक्सर जिले के चक्की थाना क्षेत्र के चक्की भोला डेरा निवासी उमाशंकर यादव का पुत्र विक्रम कुमार यादव (18) शुक्रवार को परानपुर पुलिया के पास गंगा में स्नान कर रहा था। इसी दौरान वह अचानक गहरे पानी और तेज बहाव की चपेट में आ गया और देखते ही देखते नदी में समा गया। स्थानीय लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही शिवपुर दियर नंबरी पुलिस चौकी प्रभारी नीतेश कुमार गुप्ता पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और युवक के परिजनों को घटना की जानकारी दी। लापता युवक की तलाश के लिए एनडीआरएफ टीम को बुलाया गया। शनिवार को एनडीआरएफ के जवान नाव से गंगा में सर्च ऑपरेशन चला रहे थे। इसी दौरान टीम जब तेज बहाव वाले क्षेत्र में पुल की ओर पहुंची तो अचानक नाव में छेद होने से पानी भरने लगा और उसमें सवार बचावकर्मी व जवान नदी की तेज धारा में बहने लगे।


स्थिति की गंभीरता को देखते हुए परानपुर के ग्राम प्रधान अनिल यादव और आसपास मौजूद ग्रामीण तत्काल नदी में कूद पड़े। ग्रामीणों ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए एनडीआरएफ के जवानों को एक-एक कर सुरक्षित बाहर निकाला। ग्रामीणों की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया। इसके बाद एनडीआरएफ टीम ने दोबारा सर्च अभियान चलाया। काफी मशक्कत के बाद गंगा से विक्रम कुमार यादव का शव बरामद कर लिया गया। शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। जवानों को सुरक्षित बचाने में ग्रामीणों की भूमिका की क्षेत्र में सराहना हो रही है।

Photo Title

Photo Title

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed