फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Wanted man arrested for attempted murder.

Ballia News: हत्या के प्रयास का वांछित गिरफ्तार

Sun, 06 Sep 2026 02:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Wanted man arrested for attempted murder.
बलिया। हल्दी पुलिस ने हत्या के प्रयास के वांछित अभियुक्त अभिमन्यु राजभर को गिरफ्तार किया है। उसे ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे के पास से पकड़ा गया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया है। अभिमन्यु राजभर पर तीन सितंबर को एक व्यक्ति पर चाकू से हमला करने का आरोप है। यह हमला पुरानी रंजिश के चलते जान से मारने की नीयत से किया गया था। इस हमले में पीड़ित लहूलुहान हो गया था। इस संबंध में थाना हल्दी में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। थाना प्रभारी राजू राय ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में पहले भी एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा था। अब गिरफ्तार अभिमन्यु राजभर के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराएं भी बढ़ाई गई हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed