{"_id":"5ceac855bdec22071f56cd71","slug":"15588906312-ballia-news65","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक साल से टूटा पड़ा पोल और तार, सुधि लेने वाला कोई नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक साल से टूटा पड़ा पोल और तार, सुधि लेने वाला कोई नहीं
विज्ञापन
एक साल से टूटा पड़ा पोल
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगरा। नगरा-भीमपुरा मार्ग पर स्थित परशुरामपुर में सड़क पर एक साल से ट्रांसफार्मर, पोल तथा विद्युत तार टूटे पड़े हैं। इसके चलते जहां किसानों की खेती बाधित है वहीं ये टूटे तार व पोल किसी बड़े दुर्घटना को अंजाम दे सकते हैं। इसको लेकर विद्युत विभाग लापरवाह बना हुआ है।
नगरा थाना क्षेत्र के परशुरामपुर गांव के पास सड़क किनारे कृष्णमोहन चौहान का विद्युत चालित नलकूप लगा है। एक साल पहले आंधी में ट्रांसफार्मर, दोनों पोल टूट गया तथा तार भी गिर गया। इस नलकूप से सिंचाई कर आधा दर्जन किसान सब्जी की खेती करते थे। लेकिन ट्रांसफार्मर के दोनों पोल टूटने से बिजली बाधित है किसानों सिंचाई नहीं हो पा रहा है। किसान विद्युत पोल लगवाने हेतु विभाग का चक्कर लगाते लगाते थक चुके हैं। लेकिन विभाग पोल न होन े का रोना रो रहा है। जबकि क्षेत्र का कोई ऐसा गांव नहीं हौ जहो अतिरिक्त पोल बिना गड़े न पड़े हों। उधर किसान का एक साल से विद्युत आपूर्ति न होने से नलकूप बन्द है लेकिन बिजली का बिल आना जारी है। इस संबंध में विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता सत्यम गोंड की मोबाइल पर सम्पर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन नहीं हो सका। लाइनमैन लम्बोदर पांडेय ने बताया कि पोल लगवाने का काम निजी एजेंसी को दे दिया गया है जो पोल गाड़ने का काम करेगी।