फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   पीएम के कार्यक्रम की तैयारियों पर हुई चर्चा

पीएम के कार्यक्रम की तैयारियों पर हुई चर्चा

Fri, 10 May 2019 10:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 May 2019 10:43 PM IST
विज्ञापन
पीएम के कार्यक्रम की तैयारियों पर हुई चर्चा
बलिया। माल्देपुर में 14 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुनावी जनसभा के मद्देनजर शुक्रवार को मंडलायुक्त जगत राज और डीआईजी मनोज तिवारी ने कलक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें अधिकारियों को सुरक्षा समेत अन्य व्यवस्था के लिए जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन

मंडलायुक्त जगत राज ने कहा कि माल्देपुर में प्रधान मंत्री के सभास्थल पर पेयजल, साफ-सफाई, विद्युत, अग्निशमन व्यवस्था, नेटवर्क आदि की व्यवस्था की जाए। अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे सभा स्थल का निरीक्षण करेें और सारी व्यवस्थाएं कराएं ताकि बाद में समस्या पैदा न हो। पीडब्ल्यूडी एवं पुलिस विभाग को निर्देश दिया कि बैरिकेडिंग की व्यवस्था सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

सामान्य मार्ग के साथ ही साथ आकस्मिक मार्ग का भी व्यवस्था की जाए। ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर प्लानिंग कर ली जाए। प्रधानमंत्री के आगमन से पहले पुलिस भ्रमण कर हर चीज बारीकी से देख ले। यूनिफार्म के साथ सादे वर्दी में भी पुलिस कर्मियों को तैनात किया जाए। नगर पालिका के ईओ को निर्देश दिया कि 50 सफाई कर्मियों की ड्यूटी लगाकर साफ-सफाई सुनिश्चित कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारौत ने कहा कि जिन अधिकारियों को जो जिम्मेदारी दी गई है, स्थलीय निरीक्षण कर त्रुटिरहित व्यवस्था सुनिश्चित करें। मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिया कि सभा स्थल पर आपात चिकित्सा कक्ष और एंबुलेंस की व्यवस्था सुनिश्चित करें। पीडब्ल्यूडी को सेफ हाउस व स्वीस कॉटेज की व्यवस्था कराने का निर्देश दिया। बैठक में एसपी देवेंद्रनाथ, सीडीओ बद्रीनाथ सिंह, एडीएम रामआसरे, सिटी मजिस्ट्रेट बृजकिशोर दूबे तथा जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed