फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   बलिया-बरौली मार्ग को कर्पुरी ठाकुर के नाम पर रखने की मांग

बलिया-बरौली मार्ग को कर्पुरी ठाकुर के नाम पर रखने की मांग

Sat, 15 Sep 2018 12:40 AM IST
Updated Sat, 15 Sep 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
बलिया-बरौली मार्ग को कर्पुरी ठाकुर के नाम पर रखने की मांग
बलिया। राष्ट्रीय नाई महासभा के जिला इकाई के सदस्यों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर जिले की एक सड़क का नाम कर्पुरी ठाकुर के नाम रखे जाने की मांग की। जिलाध्यक्ष शिवजी ठाकुर के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पहुंचे महासभा के सदस्यों ने जिलाधिकारी प्रतिनिधि को ज्ञापन सौंपते हुए मांग किया कि सूबे के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने उप्र के प्रदेश जिले के एक-एक मार्ग का नाम जननायक कर्पूरी ठाकुर के नाम पर करने की घोषणा की थी। जिसके आधार पर प्रमुख अभियंता डीके सिंह की ओर से समस्त जनपदों के अधीक्षण अभियंता तथा अधिशासी अभियंता को पत्र जारी कर शासनादेश से अवगत कराया गया। ऐसे में बलिया से गड़वार, बरौली मार्ग का नामांकरण जननायक कर्पूरी ठाकुर के नाम से कराने की मांग की गई है। इस मौके पर अनिरूद्घ प्रसाद नंदवंशी, रविंद्र ठाकुर, जयप्रकाश ठाकुर, जेपी ठाकुर, मुन्ना ठाकुर, मंजीत ठाकुर, भोला ठाकुर, विनोद ठाकुर, नागेंद्र ठाकुर, दीपेंद्र ठाकुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed