{"_id":"597787534f1c1b46588b4691","slug":"151501005651-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात माह बीतने के बाद भी नहीं बनीं सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात माह बीतने के बाद भी नहीं बनीं सड़क
Updated Tue, 25 Jul 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैरिया। क्षेत्र के सुरेमनपुर-बैरिया सड़क मार्ग निर्माण के लिए विधानसभा के लोगों द्वारा आंदोलन की मूड को भांपते हुए तत्कालीन सरकार ने जनवरी माह में करीब 11 करोड़ की लागत से चौड़ीकरण व सुंदरीकरण कार्य का शुभारम्भ करा दिया था। लेकिन कार्य का शुभारम्भ किये सात माह बीतने को है, लेकिन आज तक कार्य पूरा नहीं हुआ। बल्कि धन के अभाव में कार्य ठप पड़ गया है। जिससे आये दिन सड़क हादसा हो रहा और लोग चोटिल हो रहे।
बैरिया-सुरेमनपुर सड़क मार्ग का शुभारम्भ जनवरी माह में हुआ था। विधानसभा चुनाव जीतने के बाद ही बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह ने निर्माण में अनियमितता का आरोप लगाते हुए सड़क निर्माण कार्य रोक दिया था। लेकिन तीसरे दिन निर्माण कार्य शुरू हो गया। जिससे सुरेमनपुर से रानीगंज बाजार के चौक तक सड़क का निर्माण किया गया। लेकिन चौक से बैरिया तक का निर्माण कार्य आज भी बाधित है। सिर्फ बीबीटोला में करीब 100 मीटर निर्माण हुआ है। आलम यह है कि चौक से बैरिया तक सड़क मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे बन गए है। जिससे अनियंत्रित होकर वाहन पलट जा रहे है। जिससे लोग चुटहिल हो जा रहे है। इतना ही नहीं जितनी सड़क का निर्माण हुआ है, उस हिस्सों में अभी भी पटरियों व नाली के निर्माण के लिए एक ईट भी नहीं रखा गया है। जिससे दूकानदारों व ग्राहकों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
रानीगंज बाजार के युवा व्यापार मंडल अध्यक्ष रोशन गुप्ता, मुन्ना शर्मा, रियाज अंसारी, अनिल केशरी, राजू केशरी, आनंद केशरी, विद्या शंकर सराफ आदि ने क्षतिग्रस्त मार्ग को तत्काल बनाने की मांग की है। इस बाबत लोनिवि के जेई अमित सिंह ने कहा कि अभी 40 फीसदी धन का ही हुआ है। 60 फीसदी के लिए डिमांड किया गया है, धन का भुगतान होते ही निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
बैरिया क्षेत्र के रानीगंज बाजार से सुदामा सिंह के घर होते हुए तहसील मुख्यालय तक जाने वाला मार्ग पर एक माह बाद ही गिट्टी उखड़ गया। आलम यह है कि सड़क पहले की तरह एक बार फिर जर्जर अवस्था में पहुंच गयी है। इसको लेकर लोगों मे जबरदस्त आक्रोश है। लोगों का कहना है कि इसी तरह कोटवा से मठ योगेंद्र गिरी के मठिया तक जाने वाली सड़क मार्ग पर भी ईट गिरा कर छोड़ दिया गया है। उधर, सुरेमनपुर-बैरिया मार्ग का निर्माण कार्य भी दो माह से ठप पड़ा हुआ है। क्षेत्रीय लोगों ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए क्षतिग्रस्त सड़कों को अविलंब बनाने की गुहार लगाई।