{"_id":"594166514f1c1bad428b4653","slug":"141497458257-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध खनन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध खनन
Updated Wed, 14 Jun 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बलिया। पुलिस लाइन के मनोरंजन हाल में जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम ने पुलिस अधिकारियाें एवं सभी थानों के प्रभारियों के साथ बैठक की। इस दौरान डीएम ने जिले में ला एंड आर्डर बनाए रखने के लिए शासन की मंशा के अनुरूप तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने कहा कि भूमाफियाओं पर नकेल कसने के लिए एसडीएम तथा पुलिस अधिकारी संयुक्त रूप से कार्रवाई करे। जिले में अवैध खनन को रोकने के लिए उन्होंने सख्त निर्देश दिया। कहा कि अवैध खनन में लगे जेसीबी और ट्रैक्टर को तत्काल सीज करने के साथ ही इस कार्य में लगे लोगों के खिलाफ गैंगेस्टर की कार्रवाई की जाए। उन्होंने पुलिस महकमे के क्षेत्राधिकारियों एवं थानाध्यक्षों को निर्देशित करते हुए कहा शासन की मंशा के अनुरूप हर इलाके में शांति का माहौल बना रहे। उन्होंने थानों की साफ-सफाई, फाइलों के रख-रखाव तथा थाने में आने वाले पीड़ितों की फरियाद प्राथमिकता के आधार पर दर्ज करने का निर्देश दिया। कहा कि जिले में अवैध शराब का धंधा हर हाल में बंद होना चाहिए। कहीं से इसकी शिकायत मिलती है तो उसके लिए सीधे थानाध्यक्ष तथा क्षेत्राधिकारी जिम्मेदार होंगे।