{"_id":"5cc72cd8bdec220715067465","slug":"131556557016-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छोटे विवाद सुलह समझौते से हो सकते हैं निस्तारित : अनिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छोटे विवाद सुलह समझौते से हो सकते हैं निस्तारित : अनिल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जयप्रकाशनगर। बैरिया थाना क्षेत्र के चांददीयर पंचायत के यादव नगर गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय पर सोमवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में विधिक साक्षरता एवं स्वच्छता अभियान पर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। प्राधिकरण के सचिव ने मतदान के प्रति जागरुक किया और छोटे मामलों को सुलह- समझौते से निपटाने का आह्वान किया।
प्राधिकरण के सचिव अनिल कुमार द्वितीय ने कहा कि आप लोग इस लोकतंत्र के राष्ट्रीय महापर्व में सहभागिता कर अपने मताधिकार का अवश्य प्रयोग करें। आप अपने इस अधिकार को न भूलें और अपने आसपास के लोगों को भी यह समझाएं कि यह उनका अधिकार है। इसका प्रयोग कर लोकतंत्र को मजबूत बनाएं। उन्होंने कहा कि छोटे- मोटे मामले को सुलह -समझौता से निपटारा किया जा सकता है। न्यायाधीश ने कहा कि आपसी विवाद से परिवार व गांव का विकास रुकता है। इसलिए, इसे गांव स्तर पर ही निपटाया जा सकता है। भूमि का विवाद दो मुकदमे को जन्म देता है और एक दीवानी दूसरा फौजदारी जो 50 साल चलने के बाद जीतने वाला ही नुकसान उठाता है। कहा कि गांव स्तर पर मध्यस्थता करके भी अधिक मामलों को निपटाया जा सकता है। कहा कि एक जज के सामने पांच से दस मुकदमे होने चाहिए जो अभी 10 से 12 हजार मुकदमें एक जज के सामने हैं। इससे मुकदमों को निस्तारित करने में देरी हो रही है। उन्होंने ग्रामीणों को स्वच्छता अभियान को लेकर भी जागरूक किया। तहसीलदार बैरिया राजनारायण वर्मा ने लोगों को वरासत व पैमाइश की जानकारी दी। इस मौके पर लेखपाल मदन यादव, पंचायत सचिव प्रमोद सिंह, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि वीरेंद्र यादव आदि रहे।