{"_id":"5984a89b4f1c1b4c028b45d3","slug":"131501866139-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम के खिलाफ अधिवक्ताओं का आंदोलन जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम के खिलाफ अधिवक्ताओं का आंदोलन जारी
Updated Fri, 04 Aug 2017 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांसडीह । उपजिलाधिकारी बांसडीह अनिल कुमार चतुर्वेदी के खिलाफ अधिवक्ताओं द्वारा कोर्ट का बहिष्कार शुक्रवार को 11वें दिन भी जारी रहा। एसडीएम पर अधिवक्ताओं के साथ दुर्व्यवहार का आरोप है। अधिवक्ताओं का कहना है कि जब तक उपजिलाधिकारी बांसडीह का ट्रांसफर नही होता है, तब तक हमारा आंदोलन जारी रहेगा।
शुक्रवार को अधिवक्ता भवन बांसडीह में बैठक की गई। इस दौरान उपजिलाधिकारी बांसडीह द्वारा अधिवक्ताओं से दुर्व्यवहार की निंदा की गई और सर्व सम्मति से अधिकारी के तबादले पर जोर दिया गया। उन्होंने कहा कि जो अधिकारी जनता की समस्याओं को सुनने को तैयार नहीं हैं। वैसे अधिकारी को यहां रहने का अधिकार नहीं है। मौके पर पूर्व अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह, राजू सिंह, सन्तोष सिंह, हिमांशु सिंह, मार्कण्डेय यादव, मनीष कुमार सिंह, शिवजी यादव, सुरेन्द्र यादव, ददन साहनी, अशोक सिंह आदि रहे।