{"_id":"644818518c61a434dd088fd2","slug":"12th-class-student-drowned-while-trying-to-save-her-cousin-ballia-news-c-20-1-171779-2023-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: मौसेरी बहन के बचाने में 12वीं की छात्रा डूबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: मौसेरी बहन के बचाने में 12वीं की छात्रा डूबी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैरिया। बिहार के हिस्से में पड़ने वाले सिताबदियारा के गरीबाटोला गांव के सामने सोमवार को नहाते समय डूब रही अपनी मौसेरी बहन को बचाने में सरयू नदी में बैरिया थाना क्षेत्र के नारायणगढ़ निवासी किशोरी डूब गई। किशोरी आराधना ठाकुर पुत्री दिलीप ठाकुर का शव मंगलवार की देर शाम स्थानीय नाविकों के सहयोग से नदी से निकाल लिया गया। रिविलगंज पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया है।
आराधना ठाकुर अमर शहीद श्री कौशल कुमार इंटर कालेज नारायणगढ़ की 12वीं की छात्रा थी। वह अपने नाना जनार्दन ठाकुर के घर आयोजित मांगलिक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए कुछ दिन पूर्व अपने मां के साथ सिताब दियर गई थी। सोमवार को रिविलगंज थाना क्षेत्र के शेखपुरा गांव निवासी सत्येंद्र ठाकुर की 15 वर्षीय पुत्री सुमन कुमारी व कुछ लड़कियों के साथ सरयू नदी में नहाने चली गई थी।
सुमन आराधना की मौसेरी बहन है जो सरयू नदी में नहाते समय डूबने लगी। उसे बचाने के चक्कर में आराधना स्वयं सरयू नदी में डूब गई। सुमन को अन्य लड़कियों ने बचा लिया। आराधना के सरयू में डूबने के बाद सरयू तट पर कोहराम मच गया। स्थानीय लोगों ने परिजनों के साथ सुमन को इलाज के लिए जयप्रकाश नगर ले आए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर उपचार के लिए छपरा लेकर चले गए। समाचार लिखे जाने तक आराधना का शव उसके गांव नारायणगढ़ नहीं पहुचा था।