फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   12,000 liters of raw material for liquor and 25 distilleries were destroyed

Ballia News: 12 हजार लीटर लहन व 25 भट्टियां नष्ट

Tue, 20 Jan 2026 11:13 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jan 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
12,000 liters of raw material for liquor and 25 distilleries were destroyed
रेवती। थाना क्षेत्र के दियारे क्षेत्र में अवैध कच्ची शराब बनाने व तस्करी की सूचना पर मंगलवार को रेवती तथा मांझी (बिहार) पुलिस संयुक्त कार्यवाही में सरयू नदी के पार 12 हजार लीटर लहन तथा 25 भट्टियों को नष्ट किया गया। पुलिस की कार्यवाही से शराब तस्करों में खलबली मच गई। सरपत का फायदा उठाकर भाग निकले।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष राजेश बहादुर सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के गोपालनगर चौकी अंतर्गत डुमाईगढ और बिहार बार्डर पर संयुक्त रूप से दोनों थानों की पुलिस द्वारा औचक छापामारी की गई। पुलिस बल की भनक लगते ही कच्ची शराब के धंधे में संलिप्त कारोबारी सरपत होते हुए फरार हो गए। पुलिस टीम ने बालू में गड्ढा कर प्लाष्टिक थैली में गाड़े गए लहन को निकाल कर नष्ट किया। संयुक्त टीम ने सभी भट्टियों को तोड़ दिया और शराब निर्माण के उपकरण कब्जे में ले किया। कार्रवाई लगातार चलती रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed