फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   12 Candidates fake certificate

12 अभ्यर्थियों का प्रमाण-पत्र फर्जी

Tue, 21 Jun 2016 12:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो/अमर उजाला, बलिया Updated Tue, 21 Jun 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा परिषद में चल रही 15 हजार सहायक अध्यापकों की भर्ती प्रक्रिया में शामिल बलिया के 12 अभ्यर्थियों का उम्मीदवारी को निरस्त कर दिया गया है। साथ ही इनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश दिया गया है। यह जानकारी बीएसए राकेश कुमार सिंह ने दी है।उन्होंने बताया कि काउंसिलिंग के बाद हुई प्रमाण-पत्रों की जांच में इन अभ्यर्थियों के टीईटी (शिक्षक पात्रता परीक्षा) और बीएलएड के प्रमाण-पत्र फर्जी मिले हैं।15 हजार में 400 सहायक अध्यापकों के पद बलिया में है।
विज्ञापन


जिसकी काउंसिलिंग 14 जून को कराई गई थी। अभ्यर्थियों के प्रमाण-पत्रों की जांच से पता चला कि रेनू यादव पुत्री सुरेंद्र यादव ने टीईटी (अनुक्रमांक-12013792) का जो प्रमाण पत्र जमा किया है, उस नंबर पर लक्ष्मी वर्मा ने परीक्षा दी थी और उसका अंक सिर्फ 76 है। अशोक कुमार यादव पु़त्र बेचू के टीईटी (अनुक्रमांक-51428015) पर किसी ने परीक्षा ही नहीं दी है। अभिजीत कुमार यादव पुत्र सुरेंद्र नाथ यादव के टीईटी (अनुक्रमांक-12013689) पर कुसुमलता राय को परीक्षार्थी बताया गया है।
विज्ञापन


अजीत कुमार सिंह पुत्र रमाशंकर सिंह के टीईटी  (अनुक्रमांक-12001274) पर पिता का नाम व प्राप्तांक भिन्न है। प्रमोद कुमार यादव पुत्र लालबचन यादव के टीईटी (अनुक्रमांक -12008113)  पर धर्मेन्द्र कुमार का नाम है, जिसने 87 अंक प्राप्त किया है। रितेश कुमार यादव पुत्र रामकरन यादव के टीईटी (अनुक्रमांक -12008432) पर दिलीप कुमार गौतम का नाम है, जिसे 87 अंक मिले हैं। कुमारी रीना पुत्री रामनाथ प्रसाद व शिप्रा गुप्ता पुत्री ओमप्रकाश गुप्ता का टीईटी अनुक्रमांक क्रमश: 121016437 व 51423445 फर्जी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह रमाशंकर यादव पुत्र पारस नाथ यादव के टीईटी अनुक्रमांक-12008432 पर दीनबंधु यादव का नाम है, जो 88 अंक प्राप्त है। रविंद्र कुमार यादव पुत्र घुरहू यादव के टीईटी अनुक्रमांक 12008432 पर कोई विवरण ही प्राप्त नहीं है। फूलचंद्र पुत्र रामदत्त प्रसाद के टीईटी अनुक्रमांक 12013681 पर कुसूमलता का नाम है, जो 70 अंक पाकर अनुतीर्ण है। संजय कुमार यादव पुत्र श्रीराम यादव के टीईटी अनुक्रमांक 12068235 पर कोई विवरण नहीं है। बीएसए ने बताया कि सभी अभ्यर्थियों की उम्मीदवारी को निरस्त कर दिया है। इनके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया जायेगा। रहा है। आवास में लगे सीवर टैंक भी ओभर फ्लो हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed