फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   सेनानियों के ऋण से देश कभी उऋण नहीं हो सकता

सेनानियों के ऋण से देश कभी उऋण नहीं हो सकता

Tue, 19 Feb 2019 01:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Feb 2019 01:26 AM IST
विज्ञापन
सेनानियों के ऋण से देश कभी उऋण नहीं हो सकता
बलिया/बांसडीह। नगर के टीडी कालेज चौराहे पर सेनानी पंडित रामदिहन ओझा की स्मृति दिवस का आयोजन उनके प्रतिमा स्थल पर किया गया। इस दौरान उनके शुभेच्छुओं और परिवार के सदस्यों ने उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा नेता सुरेंद्र सिंह तथा विनोद तिवारी ने माल्यार्पण कर किया। इस मौके पर वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

भाजपा नेता सिंह ने कहा कि पंडित रामदहिन ओझा अप्रतिम योद्घा थे। उन्होंने आजादी की लड़ाई में अपना सबकुछ त्यागकर भाग लिया। अंग्रेजों के साथ उनके कई बाद मतभेेदों के चलते जेल भी जाना पड़ा। इस मौके पर अरुण सिंह बंटू, विनोद शंकर दूबे, जाकिर हुसेन, विनोद तिवारी, मंटू सिंह, ददन पांडेय आदि मौजूद रहे। नरेंद्र ओझा ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया।
विज्ञापन

उधर बांसडीह डाक बंगला स्थित शहीद की प्रतिमा पर राजनीतिक और सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने माल्यार्पण कर उनकी शहादत को नमन किया। साथ ही गरीब और असहाय महिलाओं में वस्त्र वितरित किए गए। गोष्ठी का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोष्ठी में भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद शंकर दुबे ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों का ऋण से हम कभी नहीं चुका सकते। आज उनकी ही बदौलत हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं। युवा पीढ़ी को शहीद ओझा की शहादत और आदर्शों से प्रेरणा लेनी चाहिए। पूर्व ब्लॉक प्रमुख उमाशंकर पाठक और रेवती नगर पंचायत के चेयरमैन प्रतिनिधि कनक पांडेय ने कहा कि शहीद ओझा ने अपनी लेखनी के माध्यम से अंग्रेजों के खिलाफ बड़ा आंदोलन खड़ा किया था। उन्होंने कभी अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया। इस मौके पर विद्याशंकर पांडेय, लक्ष्मण दूबे, रामजी सिंह, डा. डीके शुक्ला, राजकुमार गुप्ता, सजंय सिंह, राजेंद्र सिंह, चंद्रबली वर्मा, विनय सिंह, मुनजी कुमार, अखिलेश गुप्ता, रामशीष वर्मा, मृदुल ओझा, लक्ष्मी तिवारी, हृदयानंद सिंह, दिनेश तिवारी,
अवधेश पांडेय आदि रहे। संचालन शहीद रामदहीन ओझा स्मारक समिति के संयोजक प्रतुल कुमार ओझा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed