फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   बैककर्मियों की हड़ताल से करोड़ों का लेनदेन प्रभावित

बैककर्मियों की हड़ताल से करोड़ों का लेनदेन प्रभावित

Fri, 21 Dec 2018 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Dec 2018 11:15 PM IST
विज्ञापन
बैककर्मियों की हड़ताल से करोड़ों का लेनदेन प्रभावित
बलिया। ऑल इंडिया बैंक आफिसर्स कंफेडरेशन के आह्वान पर जिले की सभी बैंक शाखाओं पर हड़ताल के चलते ताले लटके रहे। वहीं, एटीएम भी बंद रहे। इससे उपभोक्ताओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सभी बैंक शाखाओं पर अलग-अलग बैंक अधिकारियों के नेतृत्व में कंफेडरेशन के सदस्यों ने जोरदार तरीके से नारेबाजी की। इस दौरान केंद्र सरकार के नीतियों को जिम्मेदार बताते हुए 11वें वेतन समझौता लागू कराने की मांग रखी। कहा कि बैंकों में पांच दिवसीय कार्य अवधि निर्धारित किया जाए। जिले में करीब 70 से 80 करोड़ का लेनदेन प्रभावित रहा।
विज्ञापन

भारतीय स्टेट बैंक स्टाप एसोसिएशन के क्षेत्रीय सचिव अशोक कुमार यादव की हड़ताल पर न रहने के बावजूद हड़ताल का समर्थन किए जो पूर्णत: सफल रहा। इस मौके पर कर्मचारियों ने कहा कि बैंकों में कार्य करने वाले अधिकारियों के कार्य जीवन की विषमता को दूर किया जाए। मिस क्रास सेलिंग पर रोक लगाने और बैंकिंग व्यवसाय वृद्घि पर जोर दिया जाए। अदेय लाभकारी आस्तियां की वसूली कराई जाए। नई पेंशन प्रणाली को हटाकर पुरानी पेंशन बहाली को बहाल करने के लिए कानून बनाया जाए। भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा पर केके चौबे के नेतृत्व में सत्येंद्र कुमार, नवनीत कुमार, श्याम बाबू, दिवाकर पांडेय, विशाल सिंह, सुजीत कुमार, गणेश प्रसाद, देवाशीष मजूमदार, रविंद्र कुमार, विकास गुप्ता, सिद्घार्थ गुप्ता, अशोक सिंह, अंजनी पांडेय सहित बैंक अधिकारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की। इसी क्रम में यूनियन बैंक आफ इंडिया के मुख्य शाखा पर कंफेडरेशन के राष्ट्रीय आह्वान पर जिले के बैंक अधिकारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में जोरदार प्रदर्शन किया। इस मौके पर जिला इकाई के अध्यक्ष पुनीत कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि पूर्ण मंडेड स्केल साथ-साथ लागू किया जाए। वेतन समझौतों को सरकार जल्द लागू कराए। रिटायर्ड कर्मचारियों के पेंशन में सुधार किया जाए। इस मौके पर अमित कुमार सिंह, अमित कुमार पांडेय, चंद्रशेखर गुप्ता, रणविजय सिंह, आशीष सिंह, श्लोक कुमार, एसएस राय, अशोक कुमार गुप्ता, अक्षय सिंह अंकित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


बैंकों के अधिकारियों की हड़ताल से कामकाज प्रभावित रहा। इससे जिले में करीब 70 से 80 करोड़ का लेनदेन प्रभावित हुआ है। - डीके सिन्हा, जिला अग्रणी प्रबंधक
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed