फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   पांच साल में 2071 बेरोजगारों को मिला रोजगार

पांच साल में 2071 बेरोजगारों को मिला रोजगार

Sat, 02 Sep 2017 12:44 AM IST
Updated Sat, 02 Sep 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
पांच साल में 2071 बेरोजगारों को मिला रोजगार
बलिया। सरकार की ओर से कौशल विकास की कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। इसमें युवाओं को प्रशिक्षण देकर उन्हें रोजगार से जोड़ने की व्यवस्था है। सेवायोजन कार्यालय में लगने वाले रोजगार मेले में आने वाली कई कंपनियां बेरोजगारों को चयनित कर अपने यहां सेवा का मौका देती हैं। पिछले पांच साल में 2071 बेरोजगारों को रोजगार मिला है।
विज्ञापन

जिले में कौशल विकास योजना के तहत कुल नौ प्रशिक्षण केंद्र निर्धारित हैं, जो 19 जुलाई 2017 से संचालित हैं। इसमें चार संस्थाओं के नौ केंद्र सहतवार, सिकन्दरपुर, कदम चौराहा, गड़वार, मनियर, बघुड़ी सिकन्दरपुर तथा आवास विकास कालोनी में दो केंद्र हैं। इन केंद्रों पर कुल छह कोर्स जेनरल ड्यूटी असिस्टेन्ट, रिटेल सेल्स एसोसिएट, ब्यूटी थेरेपिस्ट, सेल्फ एम्प्लाएड टेलर, हैण्ड इम्ब्राइडर का प्रशिक्षण दिया जाता है। वर्ष 2016-17 में कोर्स करने वाले शहर के टुनटुन कुमार, मनोज आदि ने बताया कि उन्हें अभी तक रोजगार नही मिल सका है।
विज्ञापन

जिला सेवायोजन कार्यालय में पिछले पांच सालों में 65 हजार 658 बेरोजगारों का पंजीकरण हुआ है। ये बेरोजगारों को रोजगार देने के लिए कमोवेश हर महीने विभिन कम्पनियों को बुला कर रोजगार मेला का आयोजन किया जाता है औऱ युवाओं को रोजगार दिलाने का काम किया जाता है। जिला सेवायोजन अधिकारी एके पांडेय ने बताया कि रोजगार मेला के माध्यम से अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार दिलाने का प्रयास किया जाता है। इसमें 18 साल से लेकर 35 साल तक के युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध होते हैं। उन्होंने बताया कि रोजगार मेले का आयोजन निर्धारित होने पर पंजीकृत बेरोजगारों तक जानकारी भी विभिन माध्यमों से पहुंचाई जाती है। साल में समय-समय पर रोजगार मेले का आयोजन किया जाता है, जिसमें बलिया और आसपास के युवा भी शामिल होते हैं। तकनीकी और गैरतकनीकी क्षेत्र में युवाओं को साक्षात्कार के माध्यम से रोजगार दिलाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला सेवायोजन अधिकारी एके पांडेय ने बताया कि पांच साल में कुल 65 हजार 658 बेरोजगारों का पंजीकरण किया गया है। इसमें रोजगार के लिए नौ हजार 239 बेरोजगारों ने रोजगार के लिए रोजगार मेले में प्रतिभाग किया, जिसमें 2171 का चयन विभिन्न कम्पनियों में हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed