फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   फोटो सहित... बलिया मे बन्दी का रहा आंशिक असर

फोटो सहित... बलिया मे बन्दी का रहा आंशिक असर

Tue, 11 Sep 2018 01:09 AM IST
Updated Tue, 11 Sep 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
फोटो सहित...  बलिया मे बन्दी का रहा आंशिक असर
बलिया। देश में बढ़ते पेट्रोल डीजल के विरोध में सोमवार को कांग्रेस पार्टी का भारत बंद का जनपद में मिलाजुला असर रहा। प्रतिदिन की भांति सभी व्यवसायिक प्रतिष्ठान, स्कूल-कॉलेज, बैंक खुले रहे। सड़कों पर वाहन चलते रहे। नगरीय क्षेत्र के बाजार में कुछ दुकाने स्वत: ही बंद हो गई थीं, जबकि ग्रामीण इलाकों में आम दिनों की तरह उसी तरह चहल पहल रही। बंद को नजरअंदाज कर लोग अपने काम में मशगूल रहे।
विज्ञापन

कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सच्चिदानंद तिवारी के नेतृत्व में कांग्रेसी नेताओं ने सुबह नौ बजे से नगर का चक्रमण बाइक से करते रहे। इस दौरान दर्जनों कांग्रेसी नेताओं ने नगर की खुली हुई दुकानों को बंद कराया। हालांकि कुछ दुकानदारों ने पूर्व की बंदी के दहशत के चलते खुद ही बंदी कर दी थी। जबकि नगर क्षेत्र में अधिकांश दुकानें दस बजे के बाद खोल दी गईं। कांग्रेसी नेताओं ने नगर में तीन बार चक्रमण किया। बार-बार दुकानें बंद कराने के बावजूद खुली रही। नगर में वाहनों का आवागमन जारी रहा। व्यापारियों के स्वत: दुकानें बंद करने पर कांग्रेसी नेताओं ने उनके प्रति आभार प्रकट किया। इसी दौरान रोडवेज तिराहे पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के खिलाफ पुतला दहन किया। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे शहर कोतवाल शशिमौलि पांडेय ने पुतला को अपने कब्जे में लिया। आवागमन शुरू कराया। इस मौके पर दिग्विजय सिंह, यतेंद्र बहादुर सिंह, विजय मिश्र, जितेंद्र नाथ राय, ओमप्रकाश तिवारी, लल्लू सिंह, संतोष चौबे, उषा सिंह, विपुल दूबे, जैनेंद्र पांडेय, अशोक सिंह, हरीश कुमार, अजय मिश्रा, जाकिर हुसेन, मुन्ना उपाध्याय, रामधीर सिंह, सागर सिंह राहुल, बादल तिवारी, सौदागर यादव, लक्ष्मण गुप्ता, अंजनी चौबे आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

युवा कांग्रेस के नेता बाबुल सिंह के नेतृत्व में पेट्रो कीमतों में वृद्घि के विरोध में कदम चौराहा से बैलगाड़ी से जुलूस निकाला गया। जो स्टेशन रोड, कचहरी रोड होते हुए टीडी कालेज चौराहे पर पहुंचा। जहां कोतवाल ने उन्हें बैलगाड़ी से कलेक्ट्रेट में जाने से मना कर दिया। इस पर नाराज युवा कांग्रेसी गेट पर बैठ गए। जहां उठाने के लिए काफी देर तक पुलिस कोशिश करती रही। अंत में कोतवाल ने बाबुल सिंह को जबरिया उठाने की कोशिश की। जिसपर युवा कांग्रेसी नेताओं में आक्रोश भड़क गया। उसके बाद वे केंद्र सरकार और मोदी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आगे निकल गए। पुलिस के खिलाफ भी युवा कांग्रेसी नेताओं ने नारेबाजी की। इस मौके पर कांग्रेसी नेता बृजेश सिंह गाट ने कहा कि केंद्र सरकार दिनों दिन पेट्रो कीमतों में वृद्घि कर रही है। जिससे कि मध्यवर्गीय समाज के लोग परेशान है। इसी के चलते आम जरुरत के सामानों के दाम बढ़ने लगे है। केवल केंद्र सरकार जुमलेबाजी कर रही है। इस मौके पर अभिषेक सिंह रंजन, हरिकेंद्र सिंह, रामनाथ व्यास, बंटी सिंह, आशुतोष त्रिपाठी, अभिषेक पांडेय, जाकिर हुसेन आदि शामिल रहे। पेट्रो मूल्यों में वृद्घि के मुद्दे पर उप्र मेडिकल सेल्स रिप्रेंजेटेटिव एसोसिएशन के सदस्यों ने भी रेलवे स्टेशन से जुलूस निकाला। इस दौरान केंद्र सरकार और मोदी के खिलाफ मेडिकल प्रतिनिधियों ने जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर अध्यक्ष अजीत सिंह ने कहा कि हमारे देश में गरीबो की बात करने वाले मोदी सरकार में गरीबों को ही हटाने की साजिश की जा रही है। कोई भी योजना हो उसमे गरीबों को उनका हक नहीं दिया जा रहा है। ऐसे में मध्यमवर्गीय परिवार घुट-घुट कर जी रहा है। इस मौके पर पंकज कुमार, संजय कुमार, अभिषेक, पंकज मेहता, अरविंद कुमार, रवि कुमार, आलोक मिश्रा आदि मौजूद रहे। भगत सिंह तिराहे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डीजल व पेट्रोल की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि एवं महंगाई को लेकर जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया। बंद का मिला जुला असर रहा। सूचंना पर पहुंचे तहसीलदार शिवधर चौरसिया एवं क्षेत्राधिकारी केपी सिंह को कार्यकर्ताओ ने पत्रक सौंपा। कार्यकर्ताओ ने गांधी पार्क के प्रांगण में बैठक कर अच्छे दिन पर चुटकी लेते हुये केन्द्र सरकार पर जमकर हमला बोला। कार्यकर्ता नगर भ्रमण कर केन्द्र सरकार के मंहगाई के विरोध में हाथ में तख्तियाँ लेकर जमकर अपनी आवाज बुलन्द किया। इस मौके पर शिवजी तिवारी, मंजीत सिंह, सूर्यकान्त यादव, मकसूद अंसारी, विशाल चौरसिया, प्रदीप तिवारी, नन्दलाल सिंह, अलाउदीन अंसारी, विकाश सिंह, विकाश वर्मा, विनोद वर्मा, मनोज सिंह, दिनेश पाण्डेय आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनियर। पेट्रोल व डीजल की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी पर रोक लगाने की मांग को लेकर कांग्रेस पार्टी द्वारा भारत बंद घोषणा का असर मनियर क्षेत्र में कहीं नहीं दिखा। क्षेत्र के कस्बा सहित ग्रामीण क्षेत्रों में सभी दुकानें अपने नियत समय से खुली रही। वहीं मनियर-बलिया मार्ग व मनियर-सिकंदरपुर मार्ग पर चलने वाले सभी कमांडर, टेंपो सहित बसों की सेवा बहाल रही। इस दौरान पुलिस महकमा सुरक्षा के मद्देनजर क्षेत्र में चक्रमण करती रही। बंदी का समय सीमा समाप्त होने के बाद ही पुलिस महकमा ने राहत की सांस ली।
बांसडीह। डीजल व पैट्रोल सहित आमजन की मूलभूत सुविधाओं में बेतहाशा मूल्य वृद्धि को लेकर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने नगर में प्रदर्शन कर नारेबाजी की। वहीं, पूर्व अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने नगर के दुकानदारों से दुकाने बंद करने की अपील की। नगर भ्रमण के दौरान सरकार विरोधी नारे भी लगाए गए, लेकिन अधिकांश दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद नही किया, जिससे भारत बंद का आंशिक असर रहा। इस मौके पर पूर्व बलाक प्रमुख रघुबर मिश्रा, रामदयाल तिवारी, अवनीश मिश्रा, ओमकारनाथ तिवारी आदि रहे।
रतसर। पेट्रोल, डीजल व गैस में बेतहाशा बढ़ी कीमतों के खिलाफ कांग्रेस के भारत बंद का कोई असर क्षेत्र में नहीं रहा। प्रतिदिन की तरह बाजार गुलजार रहे। लेकिन इस बंदी का फायदा उठाते हुए रतसड़-बलिया, रतसड़- नगरा, रतसड़-खेजुरी मार्ग पर सवारी ढ़ोने वाली जीप व बसों के पहिये थमे रहे। बंदी के आड़ में कुछ सवारी गाड़ियां किरायं में पांच रुपये बढ़ोत्तरी के साथ अपने गंतव्य को गई।

बैरिया। पेट्रो मूल्यों में वृद्धि के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को बैरिया विधान सभा के प्रमुख बाजार बैरिया, रानीगंज, लालगंज, टोला शिवन राय, दोकटी को निवेदन के साथ कुछ देर के लिए बंद कराया। हालांकि कुछ देर बाद फिर दुकानें खुल गईं। कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने भाजपा के खिलाफ नारा भी बुलंद किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा की सरकार हर मोर्चे पर फेल है। इस सरकार की कथनी और करनी में बड़ा ही फर्क है। बाजार बंद कराते समय व्यापक पुलिस बल के साथ सीओ उमेश कुमार,कोतवाल गगन राज सिंह के अलावा पीएसी के जवान चक्रमण करते रहे। बंद कराने वालो में खजांची राय, जेपी तिवारी, प्रभात सिंह, पारस नाथ वर्मा, रमाधार पांडेय, अशोक सिंह, जयराम सिंह, अजीत पासवान, रमेश मौर्य, पशुपति ओझा, डा. विश्वकर्मा शर्मा, विद्यापति तिवारी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed