{"_id":"5b4ce44b4f1c1b6f548b4ebf","slug":"111531765835-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरहाल में नौ से 11 बजे तक बैठे अधिकारी: डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरहाल में नौ से 11 बजे तक बैठे अधिकारी: डीएम
Updated Tue, 17 Jul 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारौत ने जनपद स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिया है कि सुबह नौ बजे से 11 बजे तक नियमित रूप से अपने कार्यालय में उपस्थित रहकर जन समस्याओं का त्वरित निस्तारण करें। कहा कि प्राय: देखा जा रहा है कि अधिकारीगण अपने कार्यालय में बैठकर जनसुनवाई का कार्य नहीं कर रहे हैं। जिसके फलस्वरुप जनता मेरे समक्ष सीधे अपनी समस्याओं के निराकरण के लिए पहुंच रही है। उन्होंने खेद व्यक्त करते हुए कहा है कि निर्देशों की अवहेलना गंभीरता से लिया गया है और ऐसा होने से जनता में शासन-प्रशासन की छवि धूमिल हो रही है। जन समस्याओं की सुनवाई मुख्यमंत्री की प्राथमिकताओं में से एक है। उन्होंने निर्देश दिया है कि जन सुनवाई के लिए निर्धारित समयावधि में अनिवार्य रुप से बैठकर जनसमस्याओं का निस्तारण सुनिश्चित करें। यदि किसी कार्यवंश कार्यालय छोड़ना अपरिहार्य हो तो किसी अधीनस्थ अधिकारी को यह उत्तरदायित्व सौप कर ही कार्यालय छोड़े। ताकि समस्याओं को लेकर आये जनता/ फरियादी को निराश वापस न होना पड़े। उन्होंने कहा कि निर्धारित समय में आपकी उपस्थिति एवं जनसमस्याओं के निस्तारण की गुणवत्ता का औचक निरीक्षण किसी भी कार्य दिवस में किया जा सकता है। इस दौरान अनुपस्थिति होने पर आपके विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी। जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक से भी इस कार्य के लिए पुलिस अधिकारी को निर्देशित करने को कहा है। उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि इसका औचक निरीक्षण करें।
विज्ञापन