फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   आदेश का अनुपालन न करने पर शहर कोतवाल को सीजेएम ने किया तलब

आदेश का अनुपालन न करने पर शहर कोतवाल को सीजेएम ने किया तलब

Tue, 27 Feb 2018 11:04 PM IST
Updated Tue, 27 Feb 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
आदेश का अनुपालन न करने पर शहर कोतवाल को सीजेएम ने किया तलब
आदेश का अनुपालन न करने पर सीजेएम कोर्ट ने 26 फरवरी को शहर कोतवाल शशिमौली पांडेय को तलब किया है। दरअसल मामला यह है कि जिला कारागार में विगत दिनों बंदी विजय कुमार पाठक निवासी नगवां थाना दुबहर के साथ 22 मई 2016 को करीब शाम साढ़े चार बजे पहले से बंदी कैदी सुरेंद्र सिंह, हरेंद्र सिंह समेत पांच लोगों द्वारा उसे पटक-पटक कर पीटा गया था तथा जान से मारने की धमकी दी गई थी। बंदी विजय पाठक का मेडिकल मुआयना जिला कारागार में हुआ। इसके बाद उक्त पीड़ित द्वारा पुलिस अधीक्षक समेत कई उच्चाधिकारियों के यहां दरख्वास्त दिया। कोई कार्रवाई न होने पर न्यायालय सीजेएम के यहां 156(3) दंड प्रक्र्रिया संहिता के अंतर्गत विजय कुमार पाठक बनाम सुरेंद्र सिंह का आवेदन दाखिल किया। जिसमें दिनांक सात अप्रैल को 2017 को रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश हुआ। लेकिन आदेेश के बावजूद एफआईआर दर्ज न करके एनसीआर दर्ज कर लिया। उक्त मामले में उपरोक्त अदालत ने दिनांक 22 फरवरी 18 को नोटिस जारी किया। लेकिन जवाब न मिलने पर सीजेएम ने 26 फरवरी को उपस्थित होने का आदेश दिया था। फिर भी कोतवाल उपस्थित नहीं हुए। ऐसे में कोर्ट ने सख्त रूख अपनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed