फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   अगलगी में दो झोपड़ियां जलीं, छह बकरियों की मौत

अगलगी में दो झोपड़ियां जलीं, छह बकरियों की मौत

Fri, 12 Apr 2019 10:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Apr 2019 10:27 PM IST
विज्ञापन
अगलगी में दो झोपड़ियां जलीं, छह बकरियों की मौत
सिकंदरपुर। क्षेत्र के भड़ीकरा चट्टी में गुरुवार की देर शाम पर खाना बनाते समय सिलिंडर की पाइप में आग लगने से दो झोपड़ियां जलकर नष्ट हो गईं और गृहस्थी के सभी सामान नष्ट हो गए। घटना में छह बकरियों की मौत हो गई। घटना के दौरान दो सिलिंडर फट गए। परिवार के लोग घर छोड़कर भाग चुके थे जिससे कोई घायल नहीं हुआ।
विज्ञापन

भड़ीकरा निवासी सुदर्शन राजभर के घर की महिलाएं बृहस्पतिवार की रात खाना बना रही थी, तभी गैस सिलेंडर की पाइप में आग लग गई। अभी लोग कुछ समझ पाते कि आग ने विकराल रूप धारण कर दो झोपड़ियों को अपने आगोश में ले लिया। परिवार के लोग घर से बाहर निकल कर शोर करने लगे। आग के चलते दो सिलिंडर फट गए। हादसे में गंभीर रूप से झुलसी छह बकरियों की मौत हो गई। इसकी सूचना मिलते ही सिकंदरपुर थानाध्यक्ष श्रीराम सिंह व 100 नंबर की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। घटना में सुदर्शन राजभर की झोपड़ी में रखे गए पांच कुंतल गेहूं, तीन कुंटल चावल, जेवर, नगदी सहित घरेलू सामान जलकर राख हो गया। जबकि रामाकांत राजभर के झोपड़ी में रखे 10 कुंटल गेहूं, पांच कुंटल चावल सहित महिलाओं के जेवर, नगदी खाने-पीने के सामान नष्ट हो गए और छह बकरियों की मौत हो गई। शुक्रवार की सुबह क्षेत्रीय लेखपाल ने मौके का जायजा लिया।
विज्ञापन

फेफना क्षेत्र के पहिया मौजा में शुक्रवार को शार्ट सर्किट से दो एकड़ गेहूं की फसल जल के राख हो गयी। पहिया मौजा मे रामचन्द्र सिंह निवासी बंधैता व शिवानंद ओझा निवासी कपुरी के गेहूं के खेत के ऊपर से बिजली का तार गया है। शार्टसर्किट की चिंगारी से शुक्रवार की दोपहर दो एकड़ गेहूं की फसल जल गयी। इसी थाना क्षेत्र के मिड्ढा गांव के उत्तर स्थित गिरवर दास बाबा के मठिया के पश्चिम में शार्ट-सर्किट से शुक्रवार की दोपहर तीन बीघे गेहूं फसल जलकर नष्ट हो गई। घटना में रामगोविंद चौरसिया समेत काशी चौधरी, रामगोविंद चौधरी, स्वामीनाथ चौधरी, देवधारी चौधरी, राजेंद्र यादव,् शंभू नाथ यादव, तथा रामगोविंद चौरसिया, गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी प्रकार बेल्थरारोड के अवाया ग्राम में शुक्रवार को शार्टसर्किट से दो बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। आसपास के खेतों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे करीब दो बीघा फसल आग की भेंट चढ़ गई। ग्रामीणों द्वारा आग बुझाने के बाद बिना पानी के दमकल की गाड़ी पहुंची। इस बीच मार्ग से गुजर रहे पूर्व विधायक गोरख पासवान ने बिना पानी वाले दमकल वाहन के पहुंचने पर आश्चर्य प्रकट किया। उन्होंने पीड़ितों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed