{"_id":"5baa7ce4867a557fe978676a","slug":"101537899748-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मछुआ समाज के लोगों ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मछुआ समाज के लोगों ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन
Updated Tue, 25 Sep 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बलिया। संवैधानिक अधिकारों से वंचित मछुआ समुदाय के लोगों ने प्रदेश व्यापी आह्वान पर निषादों को आरक्षण देने का वादा पूरा नहीं करने पर नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार सत्ता में आने से पहले निषाद समाज के लोगों को ओबीसी की सूची से निकालकर अनुसूचित जाति की सभी सुविधा देने के लिए वादा किया था। लेकिन सरकार बनने के बाद आज तक समाज के लोगों के हक में कोई आदेश नहीं किया गया। कहा कि बलिया के क्रांतिकारी धरती से अंग्रेजों को भगाकर देश आजाद कराया गया था। इस धरती से हम सरकार के खिलाफ आगाज करेंगे। केंद्र तथा प्रदेश सरकार हमारी मांगे नहीं मानती है तो हम और भी उग्र आंदोलन करने के लिए विवश होंगे। इस मौके पर डा. बलराम बिंद, राकेश प्रताप निषाद, देवेंद्र निषाद, संतोष साहनी, डा. प्रदीप, ज्ञानेश्वर कश्यप, डा. सत्यदेव मांझी, अशोक बिंद, दिनेश राम आदि मौजूद रहे।