{"_id":"5b6ddaa34f1c1bea658b4645","slug":"101533926051-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ विभाग के लेखा-जोखा की होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ विभाग के लेखा-जोखा की होगी जांच
Updated Sat, 11 Aug 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। मुख्य संप्रेक्षा अधिकारी, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं उत्तर प्रदेश लखनऊ ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी बलिया को पत्रक भेजकर निर्देशित किया है कि उनके अधीन कार्यालयों का वित्तीय वर्ष 2016-17 एवं 2017-18 के लेखा-जोखा की जांच 13 एवं 14 अगस्त को होना प्रस्तावित है। जिसके के लिए वरिष्ठ संप्रेक्षक ओम दत्त को नामित किया है। जिनके निर्देश पर सीएमओ ने अधीनस्थ कार्यालयों को पत्र भेजकर आदेश दिया है कि उक्त तिथि को उपस्थित होकर जांच में सहयोग प्रदान करें।
मुख्य संप्रेक्षा अधिकारी, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देश पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एसपी राय ने सीएचसी, पीएचसी प्रभारियों को पत्रक भेजकर निर्देशित किया है कि 13 एवं 14 अगस्त को वित्तीय वर्ष 2016-17 एवं 2017-18 के लेखा-जोखा की जांच होना प्रस्तावित है। जिसमें औषधि स्टाक, उपकरण रजिस्टर, औषधि वितरण पंजिका, ओपीडी रजिस्टर, इंनडेरी व आउट डोर मरीजों की सूची आदि जांच होना है। उल्लेख किया है कि 13 अगस्त को सामुदायिक स्वास्थ केंद्र रसड़ा, नरहीं, सोनवानी, सोनवरसा, नगरा, सीयर, सिकंदरपुर, बांसडीह, दुबहड़ में होना सुनिश्चित है। इसी प्रकार 14 अगस्त को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रतसर, पंदह, बेरूआरबारी, कोटवा, मुरली छपरा, नगरा, सरायभारती, रेवती, वायना, मनियर, बघुड़ी एवं सीएमओ कार्यालय का जांच होना सुनिश्चित है। सीएमओ ने उक्त तिथि को उपस्थित होकर जांच में सहयोग प्रदान करने का निर्देश दिया है।