फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज

प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज

Thu, 30 Nov 2017 11:50 PM IST
Updated Thu, 30 Nov 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज
बलिया। नगर निकाय चुनाव में प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला शुक्रवार को होगा। मतगणना के दौरान 10 अध्यक्ष और 167 सभासदों चुने जाएंगे। सुबह आठ बजे से दो नगर पालिकाओं और आठ नगर पंचायतों में पड़े मतों की गिनती शुरू होगी। इस दौरान जिला और पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।
विज्ञापन

नगर निकाय चुनाव को लेकर दो नगर पालिका व आठ नगर पंचायतों के 10 अध्यक्ष व 167 सभासद पदों के लिए एक से सात नवंबर तक नामांकन का दौर चला। आठ नवंबर को नामांकन पत्रों की जांच, 10 को नाम वापसी और 11 नवंबर को चुनाव चिह्न का आवंटन किया गया। अध्यक्ष के कुल 10 पदों के सापेक्ष 112 ने पर्चा भरा और छह प्रत्याशियों के नामांकन वापस लेने के बाद 106 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। वहीं,सभासद के कुल 167 पदों के सापेक्ष कुल 1011 प्रत्याशियों ने नामांकन किया, हालांकि 47 प्रत्याशियों ने नामांकन वापस ले लिया और चुनावी मैदान में कुल 964 प्रत्याशी हैं। दो नगर पालिका व आठ नगर पंचायतों के 115 मतदान केंद्रों के 387 बूथों पर चार दिनों पहले यानि 26 नवंबर को मतदान कराया गया। मतदान में कुल एक लाख 55 हजार 754 मतदाताओं ने अपने मतों का प्रयोग किया।
विज्ञापन

जिला प्रशासन की ओर से अलग नगर पालिका व नगर पंचायतों के लिए कुल आधा दर्जन मतगणना स्थल बनाए गए हैं। इन मतगणना स्थलों पर मतों की गणना के लिए कुल 159 टेबल तय किए गए हैं। बलिया नगर पालिका अध्यक्ष व सभासद पद की मतगणना अलग-अलग 30 टेबलों पर होगी। इसके अलावा अध्यक्ष पद के एक और सभासद पद के लिए पांच आरओ टेबल होंगे। इसी तरह चितबड़ागांव नगर पंचायत के अध्यक्ष व सभासद पद की मतगणना को अलग-अलग 6-6 टेबल लगेंगे। अध्यक्ष व सभासद पद के लिए गएक-एक आरओ टेबल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका रसड़ा के अध्यक्ष व सभासद पदों की मतगणना अलग-अलग सात-सात टेबलों पर होगी। अध्यक्ष के लिए एक व सभासद के लिए पांच आरओ टेबल होगी। बेल्थरारोड नगर पंचायत अध्यक्ष व सभासद पद की मतगणना अलग-अलग 6-6 टेबलों पर होगी और अध्यक्ष व सभासद पद के लिए एक-एक आरओ टेबल होगी। इसी तरह नगर पंचायत बांसडीह, सहतवार, रेवती, मनियर, सिकंदरपुर व बैरिया के अध्यक्ष व सभासद पद की मतगणना अलग-अलग पांच-पांच टेबलों पर होगी। इन नगर पंचायतों के अध्यक्ष व सभासद पद की मतगणना के लिए एक-एक आरओ टेबल लगेगी। मतगणना स्थल पर सुरक्षा को लेकर कुल 22 एसओ के साथ ही 110 एसआई, 89 हेड ककांस्टेबल, 912 कांस्टेबल, 32 महिला पुलिस के अलावा केंद्रीय सुरक्षा बल भी तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed