{"_id":"64c94c64e27f176fd90daf58","slug":"zindagi-removed-two-kg-tumor-from-breast-bahraich-news-c-98-1-bhr1001-1148-2023-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: स्तन से दो किलो का ट्यूमर निकाल दी जिंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: स्तन से दो किलो का ट्यूमर निकाल दी जिंदगी
Tue, 01 Aug 2023 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Tue, 01 Aug 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
बहराइच। एक महिला के स्तन में छोटी सी गांठ धीरे-धीरे 18 गुणा 12 सेमी का ट्यूमर बन गई। ट्यूमर का वजन लगभग दो किग्रा था। मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर ने सफल ऑपरेशन कर महिला को नवजीवन दिया है।
श्रावस्ती जिले के बलघर सिंह गिलौला निवासी सुनीता (40) के ब्रेस्ट में गांठ पड़ गई थी। ध्यान न देने के कारण गांठ धीरे-धीरे बढ़ती चली गई। जब परेशानी बढ़ी तो प्राइवेट चिकित्सकों से इलाज कराया। चिकित्सकों ने लखनऊ रेफर कर दिया। लखनऊ ले जाने से पहले मेडिकल कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. राहुल अग्रवाल को दिखाया। उन्होंने जांच कराई तो ब्रेस्ट ट्यूमर निकला।
ऑपरेशन करने के बाद उन्होंने 18 गुणा 12 सेमी (वजन लगभग दो किलो) का ट्यूमर निकालकर महिला की जान बचाई है। बायोप्सी जांच कराई जा रही है। ऑपरेशन के दौरान एनेस्थेटिक्स डॉ. अमर सिंह व उनकी टीम मौजूद रही। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय खत्री व प्रबंधक रिजवान अहमद ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में सुविधाएं बढ़ रही हैं। मरीजाें को सभी सुविधाएं मिल रही हैं।
विज्ञापन
गांठ को न करें नजरअंदाज
डॉ. राहुल अग्रवाल ने बताया कि ब्रेस्ट में ट्यूमर पहले गांठ के रूप में ही होते हैं। खासकर यंग महिलाओं के ब्रेस्ट में अक्सर गांठ हो जाती है। ब्रेस्ट में कोई गांठ है और उससे परेशानी या दर्द हो रहा है तो नजरअंदाज न करें। तुरंत डॉक्टर को दिखाएं।