फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   X-ray machine will be installed in the emergency of the medical college

Bahraich News: मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में लगेगी एक्सरे मशीन

Tue, 21 May 2024 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Tue, 21 May 2024 12:48 AM IST
विज्ञापन
X-ray machine will be installed in the emergency of the medical college
बहराइच। मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में जल्द ही एक्स-रे मशीन लगेगी। इसके लिए कमरा नंबर एक की साफ-सफाई व इसी के ठीक सामने प्लास्टर कक्ष तैयार किया जा रहा है। 10 से 15 दिनों में आपातकालीन आने वाले मरीजों व दुर्घटना में घायलों की तत्काल जांच कर फौरन इलाज शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

महाराजा सुहेलदेव स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय एवं महर्षि बालार्क ऋषि चिकित्सालय की इमरजेंसी को हाईटेक किया जा रहा है। ताकि आने वाले मरीजों को कोई दिक्कत न हो। इमरजेंसी कक्ष में पिछले दिनों तीन वेंटीलेटर लगाए गए थे। अब एक्सरे मशीन भी स्थापित की जाएगी। इसके साथ ही प्लास्टर कक्ष भी बनाया जा रहा है। मालूम हो कि अपराह्न दो बजे ओपीडी का समय खत्म होने के साथ ही मेडिकल कॉलेज में एक्सरे करना बंद कर दिया जाता है। दूसरे दिन ही जांच शुरू होती है। इस दौरान गंभीर मरीजों व सड़क हादसों, मारपीट आदि घटनाओं में घायल लोगों को एक्सरे व प्लास्टर चढ़वाने के लिए परेशान होना पड़ता था। लेकिन अब इमरजेंसी में एक्सरे मशीन स्थापित होने से मरीजों की परेशानी दूर होगी।
विज्ञापन

इमरजेंसी को किया जा रहा हाईटेक
मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी को हाईटेक किया जा रहा है। मरीजों को कोई परेशानी न हो इसके लिए इमरजेंसी में एक्सरे मशीन लगाई जाएगी। इसके साथ ही प्लास्टर कक्ष बनाया जा रहा है। - डॉ.एमएमएम त्रिपाठी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed